फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi, transplant games, chandigarh, health

चंडीगढ़ PGI में ट्रांसप्लांट गेम्स, 500 मरीजों ने दिखाया दमखम

Mon, 28 Mar 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi, transplant games, chandigarh, health
ट्रांसप्लांट गेम्स में रस्साकशी में जोर आजमाइश करते किडनी मरीज - फोटो : फाइल फोटो
पीजीआई में आयोजित ट्रांसप्लांट गेम्स में 500 से अधिक रिसिपीयंट व लीविंग डोनर ने हिस्सा लिया। इस दौरान मरीजों में गजब का जोश देखने को मिला। खेल में हिस्सा लेने वाले रिसिपीयंट बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, मणिपुर, झारखंड व उड़ीसा से आए हुए थे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खेलों में उत्साह किडनी पेशेंट में दिखा। उन्होंने हर खेल में हिस्सा लिया। आर्गन ट्रांसप्लांट ट्रस्ट व डिपार्टमेंट आफ रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी पीजीआई की ओर से आयोजित गेम्स का मकसद आर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता फैलाना और ट्रांसप्लांटेंशन के सक्सेस के बारे में लोगों को बताना है।
विज्ञापन


गेम्स का उद्घाटन पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर वाइके चावला ने किया। इस दौरान क्रिकेट, 100 मीटर रेस, बैडमिंटन, कैरम, 400 मीटर की रिले रेस सहित अन्य कई रोमांचक गेम्स आयोजित किए गए। इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए रंगोली व पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस दौरान फोर्टिस व पीजीआई के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसे फोर्टिस की टीम ने 14 रन से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का बना आकर्षण का केंद्र
इस दौरान सभी के आकर्षण का केंद्र 15 वर्षीय लड़का था, जिसका छह महीने पहले ही सक्सेजफुल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। उसने 100 मीटर रेस में हिस्सा लिया, जिसे उसने सफलतापूर्वक पूरा भी किया। इसके अलावा पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट वाले पेशेंटों ने कैरम में हिस्सा लिया। रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के प्रोफेसर मुकुट मिंज ने उस पेशेंटों से लोगों को मिलवाया, जिसका 30 साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed