फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi second best hospital of india according to survey

चौथी बार PGI बना देश का नंबर दो हॉस्पिटल, जानिए कैसे परखा गया?

Thu, 23 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi second best hospital of india according to survey
चंडीगढ़ पीजीआई के नए डायरेक्टर
देशभर के तमाम गवर्नमेंट और कॉर्पोरेट हॉस्पिटल को पछाड़कर पीजीआई को चौथी बार देश के दूसरा सबसे बेहतर अस्पताल का दर्जा हासिल हुआ है। अंग्रेजी मैग्जीन वीक-नीलसन बेस्ट हॉस्पिटल सर्वे में पीजीआई को मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और पेशेंट केयर की कैटेगरी में दूसरा रैंक मिला है। पहले नंबर पर नई दिल्ली का एम्स है। यह सर्वे अक्तूबर में देश के 18 शहरों में किया गया।
विज्ञापन


देश के सैकड़ों डाक्टरों और विशेषज्ञों से पूछे गए सर्वे के आधार पर यह रैकिंग जारी की गई है। पीजीआई के कुछ ऐसे डिपार्टमेंट हैं जो पेशेंट केयर और शोध में पूरे देश में टॉप पर हैं। पीजीआई का पल्मोनोलॉजी देश में दूसरे नंबर पर, डायबिटिक केयर, गेस्ट्रोएंटोलॉजी और न्यूरोलॉजी तीसरे नंबर, आर्थोपीडिक्स, गाइनेकोलॉजी व पीडियाट्रिक्स चौथे नंबर पर, कार्डियोलॉजी और आप्थल्मोलॉजी आठवें नंबर पर हैं। सर्वे में शहर के टॉप टेन हॉस्पिटल की लिस्ट भी जारी की गई थी।
विज्ञापन


ये हैं सिटी के टॉप टेन हॉस्पिटल
1.पीजीआई
2.सेक्टर-32 मेडिकल कालेज
3.आईवीवाई हॉस्पिटल
4.मैक्स हॉस्पिटल
5. फोर्टिस हॉस्पिटल
6.सेक्टर 16 गवर्नमेंट हॉस्पिटल
7.मायो हॉस्पिटल
8. मुकुट हॉस्पिटल
9.अल्केमिस्ट हॉस्पिटल
10.इंड्रूस हॉस्पिटल मोहाली

यह पूछा गया 18 शहरों के डाक्टरों से
देश और जोनल लेवल के टॉप 5 मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल
डॉक्टरों की अपनी स्पेशलाइजेशन वाले देश के टॉप 5 हॉस्पिटल
डॉक्टरों के शहर में टॉप 5 मल्टी स्पेशिएलिटी और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल
देश और जोनल लेवल पर देश के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
रिसर्च सुविधा और आउटपुट देने में देश के टॉप 5 हॉस्पिटल

इसलिए बना नंबर दो
डाक्टरों की क्षमता
गुणवत्ता युक्त पेशेंट केयर
हॉस्पिटल का माहौल
इलाज में इनोवेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed