फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh pgi nursing staff strike

जरा ध्यान दें, आज चंडीगढ़ PGI न जाएं लोग, नर्सें हड़ताल पर हैं

Fri, 26 Feb 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
chandigarh pgi nursing staff strike

पीजीआई की करीब 2000 नर्सों की हड़ताल के चलते सुबह से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीजीआई स्थित निवेदिता नर्सिंग हॉस्टल में सभी नर्सों ने इक्ट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पीजीआई नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मजबूर होकर सामूहिक अवकाश का फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नर्सो को 5400 पे ग्रेड, रिस्क अलाउंस, नॉन प्रैक्टिस अलाउंस सहित कई अन्य मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


हड़ताल आज 24 घंटे जारी रहेगी
हड़ताल के चलते पीजीआई में जहां आज सभी छोटे व बड़े करीब 150 आपरेशन कैंसिल कर दिए गए है वहीं ओपीडी में भी कार्ड बनाने का समय तीन घंटे से डेढ़ घंटे कर दिया गया है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से सिर्फ साढ़े 9 बजे तक ही मरीजों के कार्ड बनाए गए। कई मरीजों के कार्ड न बनने से इलाज से महरूम रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई डायरेक्टर ने ट्राइसिटी के लोगों को भी इलाज के लिए पीजीआई नहीं आने का आग्रह किया है। शुक्रवार का दिन पीजीआई में भर्ती मरीजों और उनके तमीरदारों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। मरीजों की देखरेख के लिए जरुरी नर्स स्टॉफ नहीं मिल पा रहा है। 24 घंटे तक पूरे पीजीआई में नर्से ड्यूटी नहीं करेंगी।

गौरतलब है कि 26 फरवरी को ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन ने मांगे नहीं माने जाने के विरोध में एक दिन का सामूहिक अवकाश लेने का फैसला लिया था। पीजीआई में 2 हजार से अधिक नर्सें सामूहिक अवकाश पर हैं। ऐसे में पीजीआई में मरीजों की देखरेख और ऑपरेशन का काम बुरी तरह प्रभावित है।


सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल और जीएमसीएच-32 की नर्सों ने भी समर्थन देने का फैसला लिया है, लेकिन यहां नर्से ड्यूटी पर रहेंगी। लखविंदर के अनुसार 16 सरकारी अस्पताल की 500 नर्स काले बिल्ले लगाकर और जीएमसीएच-32 की 700 नर्से गेट रैली निकालकर समर्थन देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed