फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh PGI employees go on strike 1200 regular employees do work of four thousand contract workers

पीजीआई में हड़ताल: चार हजार कॉन्ट्रैक्ट वर्कर सुबह छह बजे से स्ट्राइक पर, 1200 नियमित कर्मियों पर आया भार

Tue, 30 Dec 2025 09:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 09:02 AM IST
सार

पीजीआई में कॉन्ट्रेक्ट वर्कर की हड़ताल मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है। हड़ताल बुधवार सुबह छह बजे तक चलेगी। पीजीआई में अगले 24 घंटे तक इमरजेंसी और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
chandigarh PGI employees go on strike 1200 regular employees do work of four thousand contract workers
पीजीआई में कर्मचारियों की हड़ताल शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई में मंगलवार को कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की 24 घंटे की हड़ताल शुरू हो गई है, जो सुबह 6 बजे से बुधवार की सुबह 6 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन ने करीब 1200 नियमित कर्मचारियों के बल पर 4 हजार से अधिक कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की ड्यूटी संभालने की योजना बनाई है। मरीज सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए अस्पताल को हार्ड कंटिंजेंसी रूटीन पर चलाने का फैसला किया गया है। पीजीआई में 46 दिनों से जारी आंदोलन में कोई समाधान न निकलने के बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने धरना-बंद का ऐलान किया है।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुबह 6 बजे से अगले 24 घंटे तक इमरजेंसी और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए नियमित हॉस्पिटल अटेंडेंट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहायक कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं और इस अवधि में सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन




हड़ताल के दौरान ओपीडी, इनडोर सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, रेडियोलॉजी, लैब और ब्लड बैंक को सीमित संसाधनों के साथ चलाने की तैयारी है। जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों से स्टाफ को अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाएगा। सहायक सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए सैनिटेशन, फार्मेसी, लॉन्ड्री, स्टोर्स, ट्रांसपोर्ट और इंजीनियरिंग सेवाओं को हार्ड रूटीन में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित सुरक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिक की तैनाती बढ़ाई जाएगी और पुलिस से समन्वय रखा जाएगा। अस्पताल प्रशासन विभाग में 24 घंटे का कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, जहां से पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में नियमित बनाम कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ

नियमित स्टाफ
हॉस्पिटल अटेंडेंट 180
सुरक्षा गार्ड 100
पूर्व सैनिक 180
कुल सुरक्षा कर्मी 280
सैनिटरी अटेंडेंट 350
किचन स्टाफ 100

कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ 
हॉस्पिटल अटेंडेंट 2500
सैनिटरी अटेंडेंट 1400
सुरक्षा गार्ड  600
किचन स्टाफ 200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed