गर्व का पल: PGI के त्वचा विज्ञान विभाग को एशिया में मिला पहला रैंक, 14131 विश्वविद्यालयों को पछाड़ा
त्वचा विज्ञान विभाग को इस तथ्य पर बहुत गर्व है कि उनके ऊपर के 16 विश्वविद्यालयों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका के हार्वर्ड, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय आदि जैसे 14 आईवी लीग संस्थान शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पीजीआई के त्वचा विज्ञान विभाग ने एशिया में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त कर फिर देश को गौरवान्वित किया है। EduRank.org https://edurank.org/medicine/dermatology) द्वारा हाल ही में की गई रैंकिंग में त्वचा विज्ञान को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। संगठन ने 18 जुलाई को 183 देशों के 14131 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की थी। जिसके परिणाम स्वरूप पीजीआई को यह उपलब्धि हासिल हुई है। वहीं, एडुरैंक में पीजीआई को विश्वभर में 17वीं रैंक मिली है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS समेत 44 अफसरों के तबादले, सुशील सारवान बने पंचकूला के डीसी
विभाग के प्रमुख प्रोफेसर संजीव हांडा और उनकी नौ संकाय सदस्यों, आठ रजिस्ट्रार और 23 रेजिडेंट्स डॉक्टरों की टीम के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के आधार पर यह रैंक प्रदान की गई है। EduRank.org 14131 विश्वविद्यालयों की एक स्वतंत्र मीट्रिक आधारित, पारदर्शी रैंकिंग है।
गौरतलब है कि एडुरैंक की समग्र रैंकिंग के अंतिम स्कोर में तीन भाग होते हैं, जिसमें 45 प्रतिशत अनुसंधान प्रदर्शन, 45 प्रतिशत गैर-शैक्षणिक प्रमुखता और 10 प्रतिशत पूर्व छात्र स्कोर शामिल है। रैंकिंग निकालने के लिए उन्होंने विभिन्न शोध विषयों में विश्वविद्यालयों को रैंक करने के लिए 83,166,817 वैज्ञानिक प्रकाशनों और 1,801,313,576 उद्धरणों को पुनः प्राप्त करने के लिए प्रॉक्सी के रूप में ओपन एलेक्स डेटाबेस का उपयोग किया।
विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल
त्वचा विज्ञान विभाग को इस तथ्य पर बहुत गर्व है कि उनके ऊपर के 16 विश्वविद्यालयों की सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका के हार्वर्ड, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय आदि जैसे 14 आईवी लीग संस्थान शामिल हैं। कनाडा से केवल एक टोरंटो विश्वविद्यालय और पूरे यूरोप से एक यानी चैरिटे, बर्लिन की मेडिकल यूनिवर्सिटी शामिल है। इस उपलब्धि पर विभाग के प्रमुख प्रोफेसर संजीव हांडा ने बताया कि पूरा विभाग अमेरिका स्थित एक स्वतंत्र निकाय के इन परिणामों से बहुत प्रेरित है। वहीं, उनकी पूरी टीम आने वाले वर्षों में अपनी रैंक में और सुधार करने के लिए तत्पर है।