{"_id":"5a35f6b24f1c1baf678c2073","slug":"chandigarh-people-may-complaint-on-problem-in-street-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़वासियों! एलईडी लाइट बंद या खराब मिले तो यहां करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़वासियों! एलईडी लाइट बंद या खराब मिले तो यहां करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
मेयर आशा जसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों से मेयर आशा जसवाल की अपील, शहर में अगर कोई एलईडी स्ट्रीट लाइट बंद या खराब मिलती है तो इसकी शिकायत करें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-3580 पर कॉल कर सकते हैं। ईईएसएल (एनर्जी एफिसेंट सर्विस एलटीडी) कंपनी की ओर से संचालित यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चलेगा।
अभी तक शहर में 38,500 एलईडी लाइट लगी हैं, जबकि 10 हजार और एलईडी स्ट्रीट लाइट नए साल के फरवरी माह तक लग जाएंगी, इनमें 5000 ऐसी अंधेरी जगहें हैं, जहां पर पहली बार यह एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेगी। अभी स्ट्रीट लाइटें एलईडी में बदली गई हैं। अब शहर के पार्कों में लगी लाइट को एलईडी में बदला जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर की 48 हजार स्ट्रीट लाइट को एलईडी में तब्दील करने के लिए नगर निगम का इस साल फरवरी माह में ईईएसएल के साथ लिखित में समझौता हुआ था। जो एग्रीमेंट साइन हुआ है, उसके अनुसार शहर की स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदलने से बिजली की खपत 50 से 60 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
इस समय नगर निगम 12.64 करोड़ रुपये का बिजली का भुगतान कर रहा है। एलईडी लगने से छह करोड़ रुपये बिजली के बिल का फायदा होगा। कंपनी को सात साल का ठेका दिया गया है। एलईडी लगने के बाद रखरखाव का काम कंपनी ही देखेगी।