फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh people facing water crisis in may month

चंडीगढ़ः लोगों में पानी को लेकर मचा हाहाकार, नेता गुटबाजी में व्यस्त हैं

Tue, 22 May 2018 10:17 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 May 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
chandigarh people facing water crisis in may month
पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में एक महीने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऊपरी मंजिलों में रह रहे लोगों को पानी की बूंद तक नहीं मिल रही है। शहर में प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। नगर निगम का कोई भी जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। भाजपा पार्षदों में गुटबाजी हावी है। टंडन गुट के पार्षद मेयर की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि पानी के मुद्दे पर किसी का ध्यान नहीं है। उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चुप्पी साध रखी है। कर्नाटक चुनाव के बाद आए परिणाम के बाद भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पानी पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


पानी को लेकर मेयर ने कोई बैठक नहीं की है। अभी तक वाटर सप्लाई कमेटी का गठन भी नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले वर्षों में जब भी पानी का संकट गहराता था तो कमेटी की बैठक बुलाकर सदस्य इस पर चर्चा करते थे। इस बार मनोनीत पार्षदों को कमेटियों में शामिल करना है या नहीं, इस मुद्दे पर ही मंथन चल रहा है। इसी वजह से वाटर सप्लाई कमेटी का गठन नहीं हो सका। सोमवार को पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। कई सेक्टरों में तो पिछले 5 दिन से एक बूंद भी पानी नहीं आया है। लोग टैंकर के लिए हेल्पलाइन पर फोन कर रहे हैं तो कई-कई घंटे टैंकर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार कजौली वाटर वर्क्स में चल रहे रिपेयर का काम पूरा हो गया है। अभी पानी की पाइपें खाली हैं। स्टोरेज टैंक भी खाली है। ऐसे में सप्लाई बुधवार तक ठीक हो जाएगी। मेयर देवेश मोदगिल का कहना है कि मंगलवार सुबह सुपरिंटेंडट इंजीनियर और सभी कार्यकारी अभियंताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अगर कोई रिपेयर या कोई बिजली कट लग जाए तो ऐसे में दूसरे क्या-क्या समाधान किए जा सकते हैं। जिससे शहर में रिपेयर होने के बावजूद किल्लत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस तरह से स्टोरेज टैंक अपग्रेड किए जा सकते हैं, इस पर भी बैठक में मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिपेयर का काम पंजाब सिंचाई विभाग करता है और रख-रखाव का खर्च चंडीगढ़ नगर निगम करता है। ऐसे में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि क्यों न रिपेयर के काम में चंडीगढ़ नगर निगम का स्टाफ ही तैनात हो। भाजपा पार्षद एवं वाटर सप्लाई कमेटी के पूर्व चेयरमैन सतीश कैंथ का कहना है कि कमेटी का गठन जल्द से जल्द होना चाहिए क्योंकि पिछले वर्षो में जब-जब शहर में पानी का संकट आता था तो कमेटी की बैठक बुलाकर इसका समाधान निकाला जाता था,

लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है और परेशानी लोगों की बढ़ती जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि आने वाली सदन की बैठक में कांग्रेस पार्षद पानी का मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह पार्टी के महासचिव शशि शंकर तिवारी ने कालोनी नंबर-5 में पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद लोगों को भी सामने आकर विरोध करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा उनका साथ देगी।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत
मंगलवार को पानी की सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-20, 21, 22, 23, 36, 48 और 49 में रही। यहां पर शाम में ग्राउंड फ्लोर पर भी पानी नहीं आया, लेकिन नगर निगम ने दावा किया था कि छह मई तक शाम में लो प्रेशर में पानी आएगा।


इस नंबर पर फोन कर मंगवा सकते टैंकर
नगर निगम की ओर से पानी की किल्लत की शिकायत दर्ज करवाने के लिए 0172-540200 और 155304 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक फोन कर सकते हैं। इस नंबर पर फोन करके शहरवासी अपने घर पर पानी का टैंकर भी मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed