फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh People celebrated victory of India in Asia Cup

India vs Pak: हार्दिक पांड्या का छक्का लगते ही जीत की खुशी से उछल पड़े ट्राइसिटी के क्रिकेटप्रेमी

Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर स्टूडेंट्स के साथ खिलाड़ियों और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। खासकर पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में विद्यार्थियों में खासा क्रेज था। यहां पर विद्यार्थी टीवी स्क्रीन पर ग्रुप में मैच देख रहे थे।

विज्ञापन
Chandigarh People celebrated victory of India in Asia Cup
जीत पर जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई वोल्टेज मुकाबले में जैसे ही 19वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का मारकर भारत को जिताया तो चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) के दर्शक खुशी से उछल पड़े। रविवार को एशिया कप के टी-20 मुकाबले का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। क्रिकेट फैंस ने ढोल की थाप पर भंगड़ा कर जश्न मनाया। साथ ही सीटी बजाकर एक-दूसरे को बधाई दी। 

विज्ञापन


सबसे खास बात यह थी कि रात के समय सिटी ब्यूटीफुल की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था। लोग अपने घरों में टीवी पर मैच देखने में मशगूल थे। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए होटलों में खास इंतजाम किया गया था। सेक्टर-35 के एक होटल में बड़ी स्कीन लगाई गई थी। इसके अलावा तीन अन्य स्क्रीन भी लगी थी। 
विज्ञापन


होटल के हर टेबल पर तिरंगा लगा था। इसके साथ तिरंगे के रंगों से गुब्बारों को दीवारों व अन्य जगह पर सजाया गया था। दर्शकों को हर विकेट और हर चौके छक्कों पर नाचने के लिए खास तौर पर ढोल की व्यवस्था की गई थी। ढोल की थाप दर्शकों ने मैच के लुफ्त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीयू हॉस्टल में भी खासा क्रेज
भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर स्टूडेंट्स के साथ खिलाड़ियों और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। खासकर पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में विद्यार्थियों में खासा क्रेज था। यहां पर विद्यार्थी टीवी स्क्रीन पर ग्रुप में मैच देख रहे थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती तो ब्वायज हॉस्टल-8 में विद्यार्थियों ने खूब जश्न मनाया। यहां हो हल्ला के साथ जमकर सीटी बजी। 

सेक्टर-42 स्पोर्ट्स हॉस्टल में डिश टीवी ने किया निराश 
यहां स्पोर्ट्स हॉस्टल में मैच के दौरान मौसम की मार के चलते डिश टीवी खराब हो गया। इससे यहां रहने वाले खिलाड़ी काफी निराश दिखे। लेकिन क्रिकेट के क्रेजी इन खिलाड़ियों ने मोबाइल पर ही मैच देखा और टीम इंडिया के जीतते ही खुशी से उछल पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed