{"_id":"6a569b722873a952c003fc1b","slug":"chandigarh-on-high-alert-ahead-of-pms-visit-pec-turned-into-an-impregnable-security-fortress-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1070290-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट पर चंडीगढ़, पेक बना अभेद्य सुरक्षा किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट पर चंडीगढ़, पेक बना अभेद्य सुरक्षा किला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले शहर हाई अलर्ट पर है। कार्यक्रम स्थल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और रैफिड एक्शन फोर्स ने मंगलवार को शहर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभाल ली है। पेक के तीनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को एसपीजी, चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन निकासी, सुरक्षा घेरा और अन्य संवेदनशील बिंदुओं का जायजा लिया गया।
बैठक में डीसी निशांत कुमार यादव, एसडीएम पवित्तर सिंह, खुशप्रीत कौर और सौरव अरोड़ा भी मौजूद रहे। इससे पहले यूटी के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद के साथ पांच घंटे से अधिक चली बैठक में विभिन्न विभागों के बीच जिम्मेदारियां तय की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अतिथियों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए चंडीगढ़ प्रशासन करीब 200 कारें किराये पर ले रहा है। अधिकारियों के अनुसार वाहनों की बुकिंग पहले ही कर दी गई है।
एल्युमिनियम वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर आज बनकर हो जाएगा तैयार
पेक में 6000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा एल्युमिनियम वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर बुधवार तक तैयार हो जाएगा। फायर-रिटार्डेंट सफेद पीवीसी फैब्रिक से ढके इस पंडाल में 5000 कुर्सियां, वीआईपी मेहमानों के लिए 220 सोफे, टेबल और पीएमओ के लिए अलग साइड पार्टिशन की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा और आपातकालीन निकासी के लिए चार टफन्ड ग्लास हाइड्रोलिक डोर और 12 एल्युमिनियम ग्लास इमरजेंसी एग्जिट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 125 केवीए और 250 केवीए के साइलेंट जनरेटर सेट पेक पहुंच चुके हैं। पूरे परिसर में 24 घंटे रिकॉर्डिंग सुविधा वाले 80 से अधिक आईपी आधारित डोम और बुलेट कैमरे, 100 फायर एक्सटिंग्विशर, 24 पोर्टेबल टॉयलेट, तीन वीआईपी वॉशरूम, वैनिटी वैन और स्टेनलेस स्टील बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। पंडाल को ठंडा रखने के लिए 600 टन एयर कंडीशनिंग तथा मुख्य मंच पर 12 टावर एसी लगाए जा रहे हैं।
प्रो. विवेक लाल बोले-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री मुख्य कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पीजीआई के मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन तथा क्रिटिकल केयर सेंटर का शिलान्यास करेंगे। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि संस्थान में बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, कर्मचारी, छात्र और मरीजों के परिजन भी उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह देख सकें।