फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Now employees , changing contractors

अब ठेकेदारों के बदलने पर भी नहीं निकाले जाएंगे कर्मचारी

Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Now employees , changing contractors
चंडीगढ़। ठेकेदारों के बदलने के बाद भी अब कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा। जन स्वास्थ्य विंग के अधीक्षण अभियंता के साथ कोऑर्डिनेशन कमेटी की प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह फैसला हुआ। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार बंसल ने की। इस मौके पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ललित वधवा, संजय सहनी, साहिल शर्मा के अलावा अधीक्षक सतीश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में यह हुए फैसले
कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ठेका बदलने पर किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखा जाएगा। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों हर महीने की 10 तारीख से पहले वेतन दिया जाएगा। जेम पोर्टल के एग्रीमेंट के अनुसार यदि कर्मचारियों को 15 छुट्टी ठेकेदार नहीं देता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार बंसल ने बैठक में आश्वासन दिया कि टेक्नीशियनों की जल्द हायर ग्रेड में 18 सितंबर 1998 के अधिसूचना के आधार पर प्लेसमेंट की जाएगी। इसके साथ ही लंबित एरियर अप्रैल माह तक दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यह भी फैसला हुआ कि ठेका बदलने के समय यदि ठेकेदार पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ की गई शिकायत पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिना देरी के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। खाली पड़े पदों को भरने के लिए 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरा किया जाएगा। ट्यूबवेल पर बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबंध होगा। बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर से महासचिव राकेश कुमार, यूनाइटेड फ्रंट पब्लिक हेल्थ इंप्लाइज यूनियन के महासचिव चरणजीत सिंह, चेयरमैन रघबीर सिंह, जेई सुखदेव सिंह और सीता राम शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed