{"_id":"8db12aab8bdd492d118cd710c758b186","slug":"chandigarh-nights-are-much-cool-than-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Nov 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। रविवार की रात तो शिमला से ज्यादा ठंडी थी। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो चंडीगढ़ के मुकाबले करीब एक डिग्री ज्यादा था।
विज्ञापन
इसी तरह से जम्मू में भी रात का तापमान चंडीगढ़ के बराबर ही दर्ज किया गया। जम्मू में रात का तापमान न्यूनतम तापमान 9.1 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में सोमवार को दिन का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो फिलहाल सामान्य के बराबर था।
विज्ञापन
रविवार को दिन का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सोमवार के मुकाबले एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में रात के मुकाबले दिन के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। इससे लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कोहरा छाने की उम्मीद
मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार को सवेरे हलका कोहरा और धुंध छाने की उम्मीद है। विभाग ने यह जानकारी शाम के वक्त जारी अपने मीडिया बुलेटिन में बताया है। विभाग ने बताया इसका प्रभाव रात के तापमान में पड़ सकता है। इससे रात में तीन दिन के भीतर एक से दो डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।