{"_id":"b570298707867349b5d0a347fa125025","slug":"chandigarh-night-food-street-service-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मार्च से 24 घंटे नाइट फूड स्ट्रीट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मार्च से 24 घंटे नाइट फूड स्ट्रीट शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट फूड के शौकीनों के लिए गुड न्यूज। चंडीगढ़ में मार्च के महीने से पीजीआई के सामने वाली नाइट फूड स्ट्रीट 24 घंटे चला करेगी। शुक्रवार को 4 कियोस्क के ड्रा निकाले गए। जिनमे पहले से काम कर रहे किसी भी व्यापारी को कियोस्क का आवंटन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
हर कियोस्क का किराया 50 हजार रुपये तय किया गया है, जबकि पहले किराया 25 हजार रुपये था। उस समय सिर्फ शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक ही कियोस्क चलाने की मंजूरी थी। लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए नगर निगम ने कियोस्क 24 घंटे चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
निगम की ओर से इस फूड स्ट्रीट में चार कियोस्क बनाए गए हैं। एक नंबर कियोस्क में पंजाबी, दूसरे में चाइनीज, तीसरे में बेकरी उत्पाद और चौथे में नार्थ इंडियन फूड बिकेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को नगर निगम परिसर में ही ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने भी भाग लिया। ड्रा के लिए 250 से ज्यादा व्यापारियों ने आवेदन किया है। ऐसा पहली बार हुआ कि स्ट्रीट में कियोस्क चलाने के लिए इतनी तादाद में आवेदन आए थे।
ओवर चार्जिंग रोकने के लिए प्रिंट होंगे बोर्ड
खाने-पीने की वस्तुओं के रेट निगम ने तय किया है। लेकिन रेट तय होने के बावजूद ओवर चार्जिंग की शिकायतें आती हैं। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि इस बार 24 घंटे स्ट्रीट चलनी शुरू हो जाएगी तो निर्धारित रेट के बडे़ बोर्ड यहां पर लगाए जाएंगे।
इन्हें मिला कियोस्क
पंजाबी फूड का कियोस्क दीपक, चाइनीज फूड सेवा सिंह, बेकरी कियोस्क प्रिंस को और नार्थ इंडियन फूड का कियोस्क अभिषेक डांडा को आवंटित किया गया है।