फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh news: Transparent mask trial successful

राहत : पारदर्शी मास्क का ट्रायल सफल, बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से रखेगा सुरक्षित

Sun, 06 Jun 2021 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Jun 2021 03:50 AM IST
सार

  • सीएसआईओ ने ट्रांसपेरेंट मास्क का दूसरा नमूना तैयार किया, पूरे चेहरे को कवर करेगा
  • इसी माह के आखिर तक बाजार में आने की संभावना, उत्तरप्रदेश की एक कंपनी से करार हुआ
  • मास्क की कीमत लगभग 200 से 300 रुपये के बीच रहने की उम्मीद

विज्ञापन
chandigarh news: Transparent mask trial successful
सीएसआईओ की वैज्ञानिक सुनीता मेहता पारदर्शी मास्क के साथ... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए अधिक खतरनाक बताई जा रही है। उसी हिसाब से वैज्ञानिक भी अपने उपकरणों को धारदार बना रहे हैं ताकि बच्चे कोरोना का डटकर मुकाबला कर सकें। केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) ने ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) मास्क का दूसरा नमूना तैयार किया है। इसके जरिए बच्चे अधिक सुरक्षित रह सकेंगे। इसका ट्रायल एक स्कूल में वैज्ञानिकों की टीम ने किया। यह ट्रायल उन बच्चों पर किया गया जो बोल नहीं सकते। इशारों से ही बात करते हैं। इस मास्क को बाजार में उतारने की तैयारी है, जो जून के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है। इसके लिए सीएसआईओ का उत्तरप्रदेश की एक बड़ी कंपनी से करार हुआ है।

विज्ञापन


पॉलीमर व अल्ट्रासोनिक वेल्डिंग का किया प्रयोग 
सीएसआईओ की युवा वैज्ञानिक डॉ. सुनीता मेहता ने मार्च में एक ऐसा मास्क तैयार किया जो पारदर्शी है। यह पॉलीमर से तैयार किया गया था। इसकी खासियत थी कि वायरस का प्रवेश उसमें नहीं हो सकता। साथ ही उसमें वाष्प नहीं बनती, लेकिन उसका आकार छोटा था जो पूरे मुंह को कवर नहीं कर पा रहा था। साथ ही सांस लेते समय मुंह पर अधिक चिपक रहा था। इसी बीच वैज्ञानिकों व चिकित्सकों की चेतावनी सामने आ गई कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए अधिक घातक हो सकती है। उसके बाद यहां के वैज्ञानिकों ने उसी के हिसाब से ट्रांसपेरेंट मास्क को अपग्रेड किया। उसी का अगला नमूना तैयार किया। यह भी पॉलीमर का ही है। इसमें आउट लाइन अल्ट्रासोनिक वेल्डिंग लगी हुई हैं। कई अन्य चीजें भी इसमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


तीसरी लहर के आने से पहले पूरे देश में मास्क पहुंचने की उम्मीद
मास्क तैयार होने के बाद इसका प्रयोग सेक्टर- 18 स्थित लायन क्लब डीफ एंड डंब स्कूल के छात्रों पर किया गया। बच्चों पर प्रयोग इसलिए किया गया कि मास्क लगाने के बाद उन्हें सांस लेने में तो तकलीफ नहीं है। कई बच्चों पर प्रयोग हुआ और सफल रहा। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले यह मास्क पूरे देश में पहुंचे, ऐसे उम्मीद की जा रही है। इस मास्क की कीमत लगभग 200 से 300 के मध्य रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं मास्क की खासियत

  • पारदर्शी है। ऐसे में हर किसी का चेहरा देखा जा सकता है। चिकित्सक कई बार चेहरा देखकर ही मर्ज को पकड़ते हैं। वहां इससे आसानी होगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल आदि में भी कैमरे की निगरानी में लोग रहेंगे। 
  • इसमें सांस नहीं फूलती और न ही फॉगिंग होती।
  • पूरा चेहरा कवर करता है। वायरस का प्रवेश इसमें नहीं हो सकता।
  • इसको 20 से 25 बार आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। साबुन से धोया जा सकता है। सैनेटाइज कर इसे साफ किया जा सकता है।
  • पानी की बूंदें अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

मास्क आ अगला अपग्रेडेशन अब स्वास्थ्य जगत के लिए होगा
कोरोना से सीधा वास्ता स्वास्थ्य जगत का पड़ता है, जिसमें चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी आते हैं। अब उनके लिए इस मास्क को तैयार किया जाएगा यानी इसका अगला नमूना तैयार जल्द होगा। तैयार होने वाले मास्क में एंटीवायरल कोटिंग का प्रयोग किया जाएगा। अन्य चीजों को भी देखा जाएगा यानी एक मास्क ही महीने तक सुरक्षा प्रदान करेगा। यह मास्क सबसे अधिक सुरक्षित होगा। 

ट्रांसपेरेंट मास्क वायरस से पूरी तरह बचाएगा। बच्चों पर इस मास्क का ट्रायल हो चुका है। बच्चे लगाने के बाद काफी सुरक्षित रहेंगे। यह मास्क जून के आखिर तक बाजार में आ सकता है। इसकी पूरी तैयारी है। उत्तरप्रदेश की एक कंपनी के साथ इसे बनाने के लिए करार हुआ है। 
-डॉ. सुनीता मेहता, सीएसआईओ चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed