फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh news today Chandigarh got 61 doctors

चंडीगढ़ को मिले 61 डॉक्टर: अब अस्पतालों से मरीज नहीं लौटेंगे निराश, समय पर मिलेगा इलाज

Fri, 05 Aug 2022 10:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Aug 2022 10:17 PM IST
सार

डेपुटेशन पर बुलाए गए 61 डॉक्टरों में एमबीबीएस के साथ कई विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इनमें पैथोलॉजिस्ट, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, बेहोशी के डॉक्टर, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ डेंटल सर्जन शामिल हैं। 

विज्ञापन
Chandigarh news today Chandigarh got 61 doctors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रशासन ने 61 नए डॉक्टरों की तैनाती का आदेश जारी किया है। ये सभी डॉक्टर पंजाब, हरियाणा व अन्य प्रदेशों से डेपुटेशन पर बुलाए गए हैं जो अगले तीन वर्षों तक सेवाएं देंगे। इनमें कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं। उम्मीद है कि गंभीर मरीजों के इलाज की राह भी आसान होगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के सरकारी अस्पतालों में नियमित डॉक्टरों के 90 से ज्यादा पद वर्षों से खाली पड़े हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। शहर के विभिन्न अस्पतालों में 38 डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ 61 डॉक्टर डेपुटेशन पर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


61 में से 38 ने किया ज्वाइन
यूटी प्रशासन की ओर से डेपुटेशन पर बुलाए गए 61 डॉक्टरों में से 38 ने ज्वाइन कर लिया है। इनमें से जीएमएसएच 16 में 25, मनीमाजरा में दो, धनास, हल्लोमाजरा, ईएसआई सेक्टर-23, सेक्टर 42, सेक्टर 19, मलोया, सेक्टर 23 स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इन डॉक्टरों को 21 जुलाई से 3 अगस्त के बीच ज्वाइनिंग कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस के साथ विशेषज्ञ भी आए
डेपुटेशन पर बुलाए गए 61 डॉक्टरों में एमबीबीएस के साथ कई विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इनमें पैथोलॉजिस्ट, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, बेहोशी के डॉक्टर, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ डेंटल सर्जन शामिल हैं। 

कब मिलेंगे नियमित डॉक्टर
चंडीगढ़ में नियमित डॉक्टरों के 90 से ज्यादा पद 20 वर्ष से ज्यादा समय से खाली पड़े हुए हैं। यहां तैनात डॉक्टरों का कहना है कि नियमित पदों को भरने के लिए प्रशासन कोई प्रयास नहीं कर रहा। इससे चंडीगढ़ के डॉक्टरों को नुकसान झेलना पड़ रहा है वहीं अन्य प्रदेशों के डॉक्टर यहां तैनाती ले रहे हैं।
 

डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए हरियाणा से 30, पंजाब से 21 व अन्य जगहों से 10 डॉक्टर डेपुटेशन पर बुलाए गए हैं। उनमें से ज्यादातर डॉक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। -यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed