फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2023 will be better for Chandigarh

New Year 2023: चंडीगढ़ में रहेगा ज्ञान, धर्म और शिक्षा का प्रभाव, शहर के लिए बेहतर होगा साल

Sun, 01 Jan 2023 05:47 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 05:47 PM IST
सार

श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉक्टर लाल बहादुर दुबे ने बताया कि शुक्र और शनि दूसरे भाव में मकर राशि के होने के कारण रोजगार, विकास और चिकित्सा के क्षेत्र में चंडीगढ़ बेहतरीन काम करेगा।

विज्ञापन
2023 will be better for Chandigarh
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में सिटी ब्यूटीफुल में ज्ञान, धर्म और शिक्षा का प्रभाव रहेगा। वर्ष 2023 सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में प्रवेश करेगा। नववर्ष का सूर्योदय धनु लग्न में हो रहा है। धनु का स्वामी बृहस्पति है। चंडीगढ़ की नाम राशि मीन है। मीन राशि का स्वामी भी बृहस्पति है। ऐसे में चंडीगढ़ के लिए यह साल बहुत ही बेहतर रहेगा। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख और कर्मकांडी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि एक जनवरी 2023 सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग में प्रवेश कर रहा है।

विज्ञापन

 

वीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि जनवरी 2023 में चंडीगढ़ में ज्ञान, शिक्षा और धर्म का अधिक प्रभाव रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। इसमें कई काज होंगे। शहर की प्रगति के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। सर्वार्थसिद्धि और रवि योग के कारण कार्य में ऐतिहासिक और सभी समस्याओं का यथासंभव समाधान कर चंडीगढ़ के लिए प्रगति का साल होगा। 
विज्ञापन


रोजगार, विकास और चिकित्सा के क्षेत्र में होंगे बेहतर काम
श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉक्टर लाल बहादुर दुबे ने बताया कि शुक्र और शनि दूसरे भाव में मकर राशि के होने के कारण रोजगार, विकास और चिकित्सा के क्षेत्र में चंडीगढ़ बेहतरीन काम करेगा। सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि लग्न में सूर्य और बुध एक साथ हैं। ऐसे में बुध का योग बन रहा है। यह योग सूर्य के समान प्रगतिशील, आनंदमय और उल्लास भरा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष चार गुरु पुष्य और तीन रवि पुष्य योग लगेंगे
गुरु पुष्य नक्षत्र का योग 30 मार्च, 27 अप्रैल, 25 मई और 29 दिसंबर 2023 को होगा।
रवि पुष्य नक्षत्र का योग 8 जनवरी, 5 फरवरी और 4 अक्तूबर 2023 को होगा। 

नवरात्र 
चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू होगा जबकि शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू होगा।

वर्ष 2023 के प्रमुख त्योहार

  • लोहड़ी 13 जनवरी
  • मकर संक्रांति 14 जनवरी
  • महाशिवरात्रि 18 फरवरी
  • होलिका दहन 6 मार्च
  • अक्षय तृतीया 22 अप्रैल
  • रक्षाबंधन 30 अगस्त
  • जन्माष्टमी 6 सितंबर
  • दीपावली 12 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed