चंडीगढ़ : निकाले गए 155 कंप्यूटर शिक्षकों में कुछ की वापसी, ठेकेदार ने पुन: नियुक्ति दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से निकाले गए 155 कंप्यूटर शिक्षकों का मामला कैट में सुलझने से पहले ही ठेकेदार ने कई शिक्षकों को दोबारा नियुक्ति दे दी है। वहीं अन्य शिक्षकों ने कैट से मामले में जल्दी सुनवाई के लिए याचिका दायर की है। कैट ने मामले में सुनवाई की तारीख 25 और 27 नवंबर तय की थी। शिक्षा निदेशक रूबिन्दर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षकों को ज्वाइन करवाने में हमारी कोई भूमिका नहीं है। उन्हें ठेके पर रखा गया है और ठेकेदार की ओर से उन्हें ज्वाइन करवाया जाना है।
जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर को शिक्षा विभाग ने बिना नोटिस मौखिक रूप से 155 कंप्यूटर शिक्षकों को निकाल दिया था। इसके साथ ही उन्हें पिछले चार महीने की तनख्वाह भी नहीं दी गई थी। इसके एक हफ्ते बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ कैट में याचिका दायर की। 27 अक्तूबर को दूसरी सुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग ने कैट से जवाब के लिए समय मांगा था। इसके बाद कैट ने अगली सुनवाई की तारीख 25 और 27 नवंबर तय की थी।
कंप्यूटर शिक्षकों को दिया जाएगा बकाया वेतन
कैट ने कंप्यूटर शिक्षकों को राहत देते हुए उनके पिछले महीनों का बकाया वेतन देने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि सभी कंप्यूटर शिक्षक नौकरी पर बने रहेंगे। नौकरी की दोबारा ज्वाइनिंग तारीख कैट में मामले के सुलझने पर ही तय होगी। कैट ने 21 अक्तूबर को पहली सुनवाई के दौरान कहा था कि जब तक रेगुलर कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती नहीं होती, तब तक इन शिक्षकों को अकारण नौकरी से बर्खास्त नहीं किया जा सकता।
कुछ शिक्षक खुद नौकरी के लिए मेरे पास आए थे। मामला अभी विचाराधीन है। -अखिल शर्मा, ठेकेदार