फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Rain is expected in Chandigarh, Haryana and Punjab

अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना, चार घंटे उड़ानें प्रभावित

Sat, 02 Jan 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Rain is expected in Chandigarh, Haryana and Punjab
चंडीगढ़ में सुखना लेक के पास धुंध में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

मौसम में अब जल्द ही बदलाव दिखने वाला है। शीतलहर समाप्त होने के बाद बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। हालांकि बारिश आने से दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार दिन का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक, एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं, जो बारिश लाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के साथ पूर्वी हवाएं आ रही हैं, जो अपने साथ नमी ला रही हैं। इससे मैदानी इलाकों में बारिश होगी, जबकि पहाड़ों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक तीन से पांच जनवरी के बीच 30 से 40 एमएम बारिश होने के आसार हैं। 

बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि दिसंबर में ज्यादा बारिश नहीं दर्ज हुई। आमतौर पर दिसंबर में भी अच्छी खासी बारिश होती है। दिसंबर में मात्र 9.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि पिछले साल 43 एमएम बारिश हुई थी।



बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे ठंड जारी रहेगी। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी जब बारिश का स्पेल खत्म हो जाएगा, उसके बाद ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। बर्फीली हवाओं का आना शुरू होगा, इससे शीतलहर का दूसरा दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच दर्ज किया जाने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

तापमान के साथ धुंध का भी कहर जारी है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई जबकि इससे पहले 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। हालांकि उसके बाद धुंध छंटनी शुरू हुई। हल्के बादल भी थे। करीब 12 बजे जाकर धूप निकली। बारिश के बाद धुंध खत्म हो जाएगी। 



चंडीगढ़ एयरपोर्ट से चार घंटे प्रभावित रहीं उड़ान
मौसम ने हवाई यातायात पर भी असर डाला है। शुक्रवार सुबह दृश्यता कम होने से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार घंटे उड़ान प्रभावित रहीं। शून्य दृश्यता के कारण सुबह छह बजे जाने वाली पहली फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। सुबह 10 बजे कोहरा छंटना शुरू तो 10:01 बजे पहली फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। 

बता दें कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 6:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है लेकिन दृश्यता कम होने के चलते यह फ्लाइट सुबह 10.26 बजे उड़ी। इसी तरह इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7:30 के बजाय 10:34 पर रवाना हुई। मुंबई की फ्लाइट सुबह 7:45 के बजाय 10:01 बजे रवाना हुई। जबकि कोलकाता के लिए सुबह 10:13 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। 



यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे लेट थी। जबकि इंडिगो की लखनऊ और एयर इंडिया की दिल्ली की फ्लाइटें भी अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुईं। पीआरओ प्रिंस ने बताया कि दृश्यता कम होने के चलते फ्लाइटों का संचालन देरी से शुरू किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed