{"_id":"5f967b4654440f794c719a23","slug":"chandigarh-news-in-hindi-opd-of-pgi-chandigarh-begin-from-november-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: दो नवंबर से शुरू होगी पीजीआई चंडीगढ़ की ओपीडी, एक विभाग में देखे जाएंगे 50 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: दो नवंबर से शुरू होगी पीजीआई चंडीगढ़ की ओपीडी, एक विभाग में देखे जाएंगे 50 मरीज
Mon, 26 Oct 2020 01:02 PM IST
ajay kumar
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉन कोविड मरीजों के इलाज के लिए पीजीआई ने दो नवंबर से ओपीडी खोलने का फैसला लिया है। ओपीडी में मरीजों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। एक ओपीडी में 50 से ज्यादा मरीज नहीं देखे जाएंगे। मरीजों को पहले टेलीफोन के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसका समय सुबह 8 से 9.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी के साथ टेलीफोन के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिए जाने का सिलसिला भी जारी रहेगा। कोरोना के मामले बढ़ने व घटने पर तय मरीजों की संख्या बढ़ाई व घटाई जाएगी। पीजीआई की ओपीडी बीते मार्च महीने से बंद चली आ रही है। ओपीडी में रोजाना 10 हजार से ज्यादा मरीज देखे जाते थे। सर्जरी, इंटरनल मेडिसिन, पीडियाट्रिक, गाइनी और नेत्र विभाग की ओपीडी रोज चलेगी, जबकि विशेष ओपीडी अपने निर्धारित दिन पर चलेंगी।
विज्ञापन
ऐसे चलेगी प्रक्रिया
ओपीडी में आने वाले मरीज टेलीफोन के माध्यम से पीजीआई में संपर्क करेंगे। उनकी बात सुनने के बाद पीजीआई डिपार्टमेंट से विचार-विमर्श के बाद मरीज को मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी कि उसे कब और किस वक्त आना है। आने के बाद मरीज को ओपीडी के सामने डॉक्टर स्क्रीन करेंगे। स्क्रीनिंग के बाद ही मरीज ओपीडी में दाखिल हो पाएगा। पीजीआई प्रबंधन ने यह भी तय किया है कि जो मरीज बिना पंजीकरण पहुंचेंगे, उन्हें टेली परामर्श के माध्यम से निपटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन नंबरों पर करना होगा फोन
- ओपीडी - 0172-2755991
- आई सेंटर - 0172-2755992
- हृदय सेंटर - 0172-2755993
- पीडियाट्रिक - 0172-2755994