फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Lt Gen Dimri takes over as Chief of Staff, Western Command

लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डीमरी बने वेस्टर्न कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ, पदभार संभाला

Thu, 13 Aug 2020 10:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Lt Gen Dimri takes over as Chief of Staff, Western Command
लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डीमरी ने वीर स्मृति पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डीमरी ने वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर के चीफ ऑफ स्टाफ की कमान संभाल ली है। लेफ्टिनेंट जनरल जीएस सांघा के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने ये नया पदभार संभाला है। अपने कार्यकाल की शुरुआत लेफ्टिनेंट जनरल डीमरी ने वीर स्मृति पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल डीमरी ने सेना में अपनी सेवाएं 17 दिसंबर 1983 को इंजीनियरिंग कोर (द बॉम्बे सैपर्स) से शुरू की थी। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीमरी ने अपने 36 साल के कार्यकाल में सेना की कई महत्वपूर्ण छावनियों, कोर व कमांड में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


वे लाइन ऑफ कंट्रोल, काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स जम्मू एवं कश्मीर और सुदर्शन चक्र स्ट्राइक कोर की इंफेंटरी बिग्रेड की कमान भी संभाल चुके हैं। अब उन्हें सेना के संवेदनशील और महत्वपूर्ण वेस्टर्न कमांड मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed