फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Fire breaks out in Slums in Chandigarh

चंडीगढ़ : झुग्गियों में लगी भीषण आग, आज है लड़की की शादी... जल गए सारे कपड़े, गहने और पैसे

Sun, 20 Dec 2020 05:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Fire breaks out in Slums in Chandigarh
झुग्गियों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के कालोनी नंबर चार में रविवार को अचानक कुछ झोपड़ियों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक नौ झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गई थीं। आग के चलते रजाई बनाने वाले एक व्यक्ति की दुकान भी जलकर राख हो गई।  

विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे फोन पर सूचना मिली कि कॉलोनी नंबर चार में भीषण आग लग गई है। वहां झोपड़ी में रहने वाले लोग रजाई-गद्दे बनाने का भी काम करते हैं। इस दौरान रुई के कारण आग और भीषण हो गई। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस दौरान झोपड़ी से बेघर हुए लोगों ने मांग की है कि उन्हें रहने के लिए प्रशासन अस्थायी व्यवस्था करे।
विज्ञापन



विश्वास फाउंडेशन ने बेघर हुए लोगों को बांटे कंबल
कालोनी नंबर चार लाइट प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में हुए इस हादसे में करीब 40 लोग बेघर हो गए हैं। जब यह बात विश्वास फाउंडेशन को पता चली तो संस्था के लोग बेघरों के लिए कंबल लेकर पहुंचे। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की कंबल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुदेश कुमार की निगरानी में बांटे गए। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि प्रभु विश्वास, विकास कालिया व हल्लोमाजरा से समाजसेवी अरविंद सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज है लड़की की शादी... जल गए सारे कपड़े, गहने और पैसे

चंडीगढ़ के कालोनी नं-चार में लगी आग में नौ झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इनमें से एक झुग्गी कलावती की भी है। कलावती की बेटी की सोमवार को शादी है लेकिन आग में उनके सभी सपने जलकर राख हो गए। शादी के लिए खरीदे गए कपड़े, गहने और रिश्तेदारों के सामान तक आग में जल गए। वहीं, जो पैसे शादी के दिन के लिए रखे थे, वह भी आग में जल गए। 

कलावती के पति का करीब आठ साल पहले देहांत हो चुका है, इसलिए शादी का सारा प्रबंध उनके दामाद राहुल देख रहे हैं। राहुल ने बताया कि आग में सब कुछ जल गया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि शादी कैसे होगी। बताया कि जब से आग लगी है, तब से लड़की बेसुध है। कई बार बेहोश हो चुकी है और उसे इस कदर सदमा लगा है कि वह किसी से बात नहीं कर रही है। सोमवार को शादी है। सभी रिश्तेदार चंडीगढ़ पहुंच चुके थे। उनके भी सारे कपड़े जल गए हैं। कई रिश्तेदार शादी में देने के लिए सामान लेकर आए, वह सामान भी नहीं बचा है। 

राहुल ने बताया कि शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी की जा चुकी थी। वह घर में रखे थे। गहने, लड़की का लहंगा समेत सबकुछ आग में जलकर राख हो गया है। इसके अलावा शादी के दिन के लिए कुछ पैसे बचा कर रखे थे, वह भी जल गए हैं। राहुल ने बताया कि सेक्टर-29 के कम्युनिटी सेंटर में शादी होनी है लेकिन एक दिन पहले वह बेघर हो गए हैं। ठंड में सड़क पर रात बितानी पड़ रही है।

राहुल की समझदारी ने बचाई कई की जान
राहुल की समझदारी ने कई लोगों की जान बचा ली। राहुल ने बताया कि उनके घर में दो सिलेंडर भरे हुए थे। जैसे ही आग उनके घर की तरफ बढ़ी, उनके दिमाग में सबसे पहले आया कि घर में दो सिलेंडर रखे हुए हैं, पहले उन्हें बाहर निकाला जाए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने किसी तरह घसीटते हुए दोनों सिलेंडर और चूल्हे को बाहर निकाला। जब तक वह इन्हें बाहर रखकर अन्य सामान को लेने जाते, जब तक आग ने घर को अपने चपेट में ले लिया था। परिवार के सदस्य रोते रहे और अपने घर को जलते हुए देखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed