फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: employees rally at Sector-17 in Chandigarh

चंडीगढ़ : 26 नवंबर को कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार की नीतियों के खिलाफ सेक्टर- 17 में रैली

Thu, 05 Nov 2020 12:53 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: employees rally at Sector-17 in Chandigarh
कर्मचारियों की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी फेडरेशन के फैसले के तहत फेडरेशन ऑफ ब्यूटी प्लस एंड वर्कर्स ने सेक्टर- 17 में रैली की।  रैली में बिजली, पानी, बागवानी, सड़क, बाल कल्याण परिषद, सीटको नगर निगम मनीमाजरा, सफाई कर्मचारी से संबंधित 18 यूनियनों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विज्ञापन


रैली में 26 नवंबर को हड़ताल करने कि घोषणा की गई है। फेडरेशन ने प्रशासन को हड़ताल की नोटिस भी दिया है। फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने 26 नवंबर की हड़ताल की महत्ता पर प्रकाश डाला। रैली की अध्यक्षता प्रधान रघबीर चंद ने की। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की लोक विरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन


सभी विभागों में काम कर रहे डेलीवेज, वर्क चार्ज, कान्ट्रैक्ट आउटसोर्स समेत हर प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को विभागों में पक्के करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि पक्के होने तक सभी पर बराबर वेतन का फार्मूला लागू किया जाए। कर्मचारियों की भर्ती के लिए लागू जेम पोर्टल को तुरंत खत्म करने, बिजली-पानी जैसे सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन, महंगाई भत्ता व एलटीसी को बहाल करने का मुद्दा उठाया। नगर निगम कर्मचारियों पर लागू स्मार्टवाच सिस्टम बंद करने, डीसी रेट शीघ्र बढ़ाने और रिटायर कर्मचारियों के पेंशन केसों का शीघ्र निपटारा करने की मांग रैली में की गई है।


कर्मचारी नेताओं ने मांगों पर नकारात्मक रवैया अपनाने के लिए प्रशासन व निगम अधिकारियों की तीखी निंदा की। रैली को राजेंद्र कटोच, भीमसेन, ध्यान सिंह, रेखा शर्मा, अमरीक सिंह, हरकेश चंद, नसीब सिंह, बिहारी लाल, गुरमीत सिंह, देवी सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed