{"_id":"605f8b79dc926e734419a4ae","slug":"chandigarh-news-corona-update-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : कोरोना संक्रमण के 1383 नए मामले, सात की मौत, चार जिलों में धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : कोरोना संक्रमण के 1383 नए मामले, सात की मौत, चार जिलों में धारा 144
Sun, 28 Mar 2021 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:16 AM IST
सार
- गुरुग्राम, करनाल में सबसे अधिक मामले आए सामने
- रेवाड़ी को छोड़कर अन्य 21 जिलों में मिले संक्रमित
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण फिर डराने लगा है। शनिवार को कोरोना के 1383 नए मामले दर्ज किए गए और सात संक्रमितों की मौत हो गई। गुरुग्राम और करनाल में सबसे अधिक मामले मिले और रेवाड़ी इकलौता जिला रहा जहां एक भी केस सामने नहीं आया। वहीं बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सीएम सिटी करनाल समेत चार जिलों में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
यहां मिले नए संक्रमित
गुरुग्राम में 245, फरीदाबाद में 85, सोनीपत 39, हिसार 21, अंबाला 166, करनाल 220, पानीपत 57, रोहतक 39, पंचकूला 152, कुरुक्षेत्र 128, यमुनानगर 58, सिरसा 23, महेंद्रगढ़, पलवल 2-2, भिवानी 8, झज्जर 5, फतेहाबाद 36, कैथल 31, जींद 62, नूंह 1 और चरखी दादरी में 3 नए संक्रमित मिले हैं। अंबाला, पंचकूला में 2-2, जींद, हिसार और गुरुग्राम में 1-1 कोरोना मरीज ने दम तोड़ा है।
विज्ञापन
शनिवार को ठीक होने के बाद 761 मरीज घर लौटे। रिकवरी रेट और नीचे गिरकर 95.97 फीसदी पहुंच गया है। मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। शनिवार को 24821 लोगों के नमूने जांच करने को लिए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8410 हो गई। 124 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें 102 ऑक्सीजन और 22 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
चार जिलों में धारा 144
कोरोना के मद्देनजर सीएम सिटी करनाल, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। केंद्र और राज्य सरकारों के संक्रमण रोकने के लिए एहतियात बरतने संबंधी निर्देशों पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।