फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News : administration worried about prisoners on parole

उलझन : पैरोल पर गए कैदियों को लेकर पंजाब जेल प्रशासन  चिंतित, 150 बंदी फरार

Sun, 04 Apr 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 04 Apr 2021 01:13 AM IST
सार

  • पकड़ने के लिए अब जिला पुलिस पर दारोमदार
  • 6 हजार कैदियों को मार्च 2020 में दी गई थी पैरोल

विज्ञापन
Chandigarh News : administration worried about prisoners on parole
जेल,,, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पैरोल पर भेजे गए कैदियों को लेकर पंजाब जेल प्रशासन बेहद चिंतित है। पैरोल पर गए अभी 150 कैदी जेल नहीं पहुंचे हैं। नदारद कैदियों की तलाश के लिए अब जल्द ही पंजाब पुलिस अभियान छेड़ेगी। जिसका दारोमदार जिला पुलिस पर रहेगा।    

विज्ञापन


मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पंजाब जेल प्रशासन ने 6000 कैदियों (अंडर ट्रायल) को पैरोल पर रिहा करने का फैसला किया था। जिसके बाद कई चरण में जेल प्रशासन ने कैदियों को पैरोल पर रिहा किया था।
विज्ञापन


विभाग ने तय किया था कि जिन कैदियों को यह विशेष पैरोल दी गई है, उनको 650 से 700 के बैच में वापस बुलाया जाएगा। अब तक जेलों में 5850 कैदी वापस आ चुके हैं। जेल लौटने वाले पुरुष कैदियों के लिए बरनाला, पठानकोट एवं महिला कैदियों के लिए मलेरकोटला की जेल तय की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैदियों की पैरोल खत्म हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन 150 से अधिक कैदी वापस नहीं आए हैं। ऐसे कैदियों के जेल नहीं पहुंचने को लेकर जेल प्रशासन खासा चिंतित है। हालांकि अब जेल प्रशासन की इस परेशानी को देखते हुए सरकार ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को ऐसे कैदियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। 

आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी
पैरोल पर गए कैदियों की वापसी के लिए जेल प्रशासन ने संक्रमण के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य किया गया है। टेस्ट रिपोर्ट जेल लौटने से तीन दिन पहले की होनी चाहिए। जेल प्रशासन ने पैरोल देने के दौरान पहले जाओ, पहले आओ के आधार पर सूबे की विभिन्न जेलों से कैदियों को पैरोल दी थी। 


पैरोल पर गए कैदी अब वापस आ रहे हैं। 90 प्रतिशत से ज्यादा कैदियों की वापसी हो चुकी है, लेकिन जो अभी नहीं पहुंचे हैं उनके लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-प्रवीन सिन्हा, एडीजीपी (जेल) पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed