फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, National President Mallikarjun Kharge approved the 64-member state executive of Chandigarh Congress

चंडीगढ़ कांग्रेस की 64 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी मंजूरी

Thu, 17 Nov 2022 09:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, National President Mallikarjun Kharge approved the 64-member state executive of Chandigarh Congress
चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। 64 सदस्यीय कमेटी में 8 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 20 सचिव 21 संयुक्त सचिव, एक खजांची और चार प्रवक्ताओं को नियुक्ति दी गई है। इसी टीम के बलबूते कांग्रेस 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की मंजूरी मिल गई है। ब्लाक व अन्य फ्रंटल संगठनों के कार्यकारिणी के अलावा बूथ कमेटी बनाई जाएगी। तीन हजार से ज्यादा कांग्रेस के पदाधिकारियों के बलबूते कांग्रेस साल 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। लक्की ने बताया कि उन्होंने अधिक लोगों के नाम प्रस्तावित कर केंद्रीय कमेटी को भेजे थे लेकिन कुछ लोगों के नाम काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एआईसीसी का कहना है कि कुछ साथियों को बाद में जिम्मेदारी मिलेगी।
विज्ञापन

इन्हें मिली जिम्मेदारी...
उप प्रधान : भूपेंद्र सिंह, हाफिज अनवर उलहक, जतिंदर भाटिया, हरफूल कल्याण, गुरप्रीत सिंह गाबी, नंदिता हुड्डा, मीनाक्षी चौधरी और जीएस कंबोज।
महासचिव : विनोद शर्मा, अच्छेलाल गौड़, विजय राणा, राजीव कुमार मोदगिल, एएस गुजराल, जाहिद परवेज खान, बलविंदर कौर राणा, लव कुमार, एएस खान, जतिंदर सिंह धामी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजांची : विक्रम चोपड़ा
सचिव : रामचरन गुप्ता, बीएम खन्ना, हाकम सरहदी, भजन कौर, दविंदर गुप्ता, दिलावर सिंह, रामेश्वर गिरि, रमेश आहूजा, विपिनजोत सिंह अमन, ओमप्रकाश सैनी, विरेंद्र राय, संजय भजनी, अशोक कुमार, लेखपाल, राजीव चौधरी, राजदीप सिद्धू, नितिन राज चौहान, मेघा कल्याण, अंकुश जौली और मनोज गर्ग।

संयुक्त सचिव : रामकरन गुज्जर, श्रीपाल वर्मा, केशोराम पार्चा, सुभाष गहलोत, बासुदेवन, राहुल कुमार, आनंद स्वरूप वालिया, साहिल दुबे, संजीव बब्बर, नेतराम, विक्टर सिद्धू, केदार यादव, सुभाष पाल, मनीष लांबा, अभे चंदेल, ओमलता, विशाल कुमार, मैरी स्टेला जॉर्ज, स्वराज अरोड़ा, अनिल सिंगला, विकी सोनी।
प्रवक्ता : राजीव शर्मा, सतीश कैंथ, अजय जोशी, नसीब जाखड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed