चंडीगढ़ निगम का हाल: छोटे पार्कों में ज्यादा, बड़े पार्कों में कम कर्मचारी तैनात, हमेशा रहती है तनातनी
चंडीगढ़ में नगर निगम के कुल 1943 नेबरहुड पार्क हैं। इनमें से 727 पार्क आरडब्ल्यूए के पास हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर शुरू से बहस छिड़ी रही है। पार्षद कहते हैं कि हमारे यहां कर्मचारी तैनात नहीं हैं और अधिकारी कहते हैं कि कर्मचारी कम हैं। लेकिन तैनाती में असमानता के कारण यह स्थिति पैदा होती है। वार्ड 8 में कुल 4 ग्रीन बेल्ट और 88 नेबरहुड पार्क हैं। इनमें से 82 पार्क आरडब्ल्यूए के पास हैं। 4 ग्रीन बेल्ट और 6 पार्क के लिए निगम ने 49 कर्मचारी तैनात किए हैं।
वहीं वार्ड एक में कुल 12 ग्रीन बेल्ट और 80 नेबरहुड पार्क हैं, जिसमें से 13 आरडब्ल्यूए ने लिए हैं। शेष पार्क व ग्रीन बेल्ट के लिए 121 कर्मचारी तैनात हैं। वार्ड 10 में भी 2 ग्रीन बेल्ट और 51 पार्क हैं, जिसमें से 45 आरडब्ल्यूए के पास हैं। ग्रीन बेल्ट और 6 पार्कों के लिए निगम ने 27 कर्मचारी तैनात किए हैं। वार्ड 15 में भी 5 ग्रीन बेल्ट और 125 पार्क हैं, जिसमें से 117 पार्क आरडब्ल्यूए के पास हैं। ग्रीन बेल्ट और 8 पार्कों के लिए निगम ने 34 कर्मचारी तैनात किए हैं। वार्ड 20 में 3 ग्रीन बेल्ट और 43 पार्क हैं। इनमें से 35 पार्क आरडब्ल्यूए के पास हैं। ग्रीन बेल्ट व 8 पार्कों के लिए निगम ने 40 लोगों का स्टाफ तैनात किया हुआ है।
रोड बर्म का काम लॉयंस के पास, फिर भी अतिरिक्त कर्मचारी
पार्षद महेश इंदर सिंह ने बताया कि रोड बर्म की सफाई का काम निगम ने लॉयंस कंपनी को देकर रखा है। 15 वार्डों में लॉयंस कंपनी का काम होता है। इसमें निगम ने 491 बागवानी विभाग के कर्मचारी लगा रखे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी काम करने से बचते हैं। इस कारण दबाव हमारे ऊपर आता है तो हमें अपने ही कर्मचारियों से काम करवाना पड़ता है।
कुल 1943 पार्क में से 727 आरडब्ल्यूए के पास
शहर में नगर निगम के कुल 1943 नेबरहुड पार्क हैं। इनमें से 727 पार्क आरडब्ल्यूए के पास हैं। शहर के लोग अपनी रुचि के अनुसार पार्कों को निगम से लेकर उनका रखरखाव व अन्य व्यवस्था करती है। साथ ही निगम की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं।
मालियों व बागवानी विभाग के कर्मचारियों को पार्कों की लंबाई-चौड़ाई के अनुसार रखा जाता है। कभी कहीं स्टाफ कम होता है, तो वहां दूसरे स्थान से कर्मचारी भेज देते हैं। कर्मचारियों का सर्वे कर रहे हैं। जहां लगेगा, वहां से स्टाफ को कम करेंगे। -केके यादव, निगम आयुक्त