फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh municiple corporation elections, special interview

एमसी चुनाव: भाजपा, कांग्रेस और बसपा अध्यक्षों से खास बातचीत, देखिए

Sat, 17 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh municiple corporation elections, special interview
- फोटो : File Photo
नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम 5 बजे थम जाएगा। मतदाताओं ने किसे वोट देना है यह मन बना लिया है। ऐसे में शहर के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। अमर उजाला ने शुक्रवार को तीनों दलों के अध्यक्षों से यह जानने का प्रयास किया कि वो शहर के मतदाताओं के बारे में क्या सोचते है और नोटबंदी जैसे अहम मुद्दे पर उनका क्या कहना है। साथ ही तीनों अध्यक्षों से यह भी पूछा गया कि शहरवासी आपको ही मतदान क्यों करे।
विज्ञापन


सैंपल अच्छा है तो 5 साल का आर्डर तो मिलना ही चाहिए : संजय टंडन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि हमने नगर निगम में 10 माह के कार्यकाल में काम करके दिखाया है। ढ़ाई साल में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं वह हमारी रिपोर्ट कार्ड है। अब शहरवासियों से पार्टी को मतदान करके प्रमोशन का प्रमाणपत्र देना है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में 10 माह के कार्यकाल में किए गए काम सिर्फ एक सैंपल है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर सैंपल अच्छा है तो 5 साल का आर्डर तो मिलना ही चाहिए। हमने काम किया है और आगे भी करेंगे। नोटबंदी के कारण दिक्कत जरूर आ रही है, लेकिन पीमए मोदी ने 30 दिसंबर तक का समय मांगा है। इसका फायदा पूरे देशवासियों को मिलेगा। चंडीगढ़ के लोग समझदार और पढ़े लिखे है। ऐसे में शहरवासियों में कोई भी नाराजगी नहीं है। पार्टी को अपने दम पर दो तिहाई बहुमत मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर भारी पड़ेगी नोटबंदी: प्रदीप छाबड़ा

chandigarh municiple corporation elections, special interview
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा - फोटो : File Photo
भाजपा पर भारी पड़ेगी नोटबंदी: प्रदीप छाबड़ा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि नगर निगम में पिछले 13 सालों से कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के सभी मेयर और पार्षदों ने चंडीगढ़ का विकास बिना किसी भेदभाव से से किया। हमारी पार्टी के पार्षदों ने लोगों के बीच में रह कर छोटे छोटे काम करवाए हैं। भाजपा के इस साल 10 माह के कार्यकाल में सिर्फ उद्घाटनों के नाम पर पैसे की बर्बादी हो रही है।

जल्दबाजी में लिए गए फैसले शहर के लिए कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। छाबड़ा का कहना है कि नोटबंदी इस समय शहर का अहम मुद्दा बन गया है। यह मुद्दा भाजपा पर काफी भारी पड़ने वाला है। इस समय शहर का आम आदमी काफी परेशान है। हर वर्ग में त्राहि त्राहि मची हुई है। छाबड़ा का मानना है कि  चुनाव में कांग्रेस 20 से 22 सीटों पर जीतने वाली है।

सिर्फ चुनाव में याद आती है कांग्रेस और भाजपा को : जगीर सिंह
बसपा अध्यक्ष जगीर सिंह का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस को कॉलोनियों और गांवों की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है क्योंकि सबसे ज्यादा मतदान इन एरियों में ही होता है, जबकि शहर में बसपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो गरीब लोगों के लिए ही काम करती है। इस समय शहर में कॉलोनियों और गांवों की हालत बदतर हो गई है। नोटबंदी पर कांग्रेस और भाजपा सिर्फ शहरवासियों से मजाक कर रही है, जबकि हकीकत में उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नोटबंदी का कोई असर नहीं है।

उनका कहना है कि चुनाव लड़ रहे 17 उम्मीदवार पढ़े लिखे हैं। नोटबंदी के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों और फैक्ट्रियों से कर्मचारियों को निकाल दिया है जो दो हजार रुपये का नोट एटीएम से निकलता है उसके छूट्टे करवाने में ही पसीने छूट जाते हैं। फल और सब्जियां बिना बिक्री के खराब हो रही है। जगीर सिंह का दावा है कि बसपा कम से कम 7 सीट जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed