फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal Corporation House meeting today all update issue of increasing sewerage cess

चंडीगढ़ निगम सदन की बैठक: केवल वेतन पर जोर देने से नाराज पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच विवाद

Mon, 17 Feb 2025 08:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 08:08 PM IST
सार

सदन की बैठक में सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 के रिवाइज्ड एस्टीमेट और वर्ष 2025-26 के बजट एस्टीमेट को लेकर चर्चा होगी। निगम अधिकारियों की तरफ से सदन को पूरे साल के खर्चे और कमाई के साधनों की जानकारी दी जाएगी। चार पार्षदों की तरफ से पूछे गए सवालों पर चर्चा होगी।  

विज्ञापन
Chandigarh Municipal Corporation House meeting today all update issue of increasing sewerage cess
चंडीगढ़ निगम की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम की सदन बैठक शुरू हो गई है। बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी, जिसमें 1864.92 करोड़ रुपये के प्रावधान का प्रस्ताव है। बैठक मेयर हरप्रीत कौर बबला की अध्यक्षता में हुई।  

विज्ञापन


सदन के दौरान पार्षदों का कहना है कि जब हम केवल अफसर और कर्मचारियों की वेतन पर बात करेंगे तो बजट पर चर्चा करने की क्या जरूरत है। हम शहर के विकास के लिए बजट पर बात करने आए हैं लेकिन यहां केवल वेतन पर जोर दिया जा रहा है। इस बात को लेकर पार्षद और नगर आयुक्त के बीच कुछ देर के लिए विवाद भी हुआ।   

विज्ञापन

एक्ट के अनुसार मिलना चाहिए स्टांप-एंटरटेनमेंट्स ड्यूटीः जोशी

भाजपा के पार्षद और वकील सौरभ जोशी ने पंजाब म्यूनिसिपल कारपोरेशन लॉ (एक्सटेंशन टू चंडीगढ़) एक्ट, 1994 के सेक्शन 90(6) का हवाला देते हुए कहा है कि साल के अंत में विभिन्न प्रकार के टैक्स का एक अंश या पूरा नगर निगम को मिलना चाहिए। कहा कि एक्ट में लिखा है कि भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 के अंतर्गत नगर निगम को उन संपत्तियों पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी का अंश मिलेगा, जिनका हस्तांतरण नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में किया गया है। पंजाब मोटर व्हीकल्स टैक्सेशन एक्ट 1924 के अनुसार वाहनों का टैक्स निगम को मिलेगा। पंजाब बिजली (ड्यूटी) अधिनियम 1958 के तहत बिजली पर टैक्स का हिस्सा मिलेगा। पंजाब एंटरटेनमेंट्स ड्यूटी एक्ट, 1955 के तहत मनोरंजन पर लगने वाले टैक्स का अंश नगर निगम को उन लोगों से प्राप्त होगा जो नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में मनोरंजन का लाभ उठाते हैं। पंजाब एंटरटेनमेंट्स टैक्स (सिनेमाटोग्राफ शो) एक्ट 1954 के अंतर्गत नगर निगम को सिनेमाघर मालिकों से टैक्स का हिस्सा मिलेगा। यह प्रावधान सिनेमाघरों में होने वाले सार्वजनिक सिनेमा शो पर लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed