फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Municipal corporation fired three sanitary inspectors for issuing challans outside jurisdiction

दबंगई पड़ी महंगी: क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काटा था चालान, निगम ने तीन सेनेटरी इंस्पेक्टर को नौकरी से निकाला

Fri, 28 Feb 2025 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

चंडीगढ़ सेक्टर 35 के एक रेस्टोरेंट से निगम के एक पूर्व अधिकारी ने चिकन मांगा था, कर्मचारी के नाम पूछने पर अधिकारी भन्ना गया और उसने देर रात रेस्टोरेंट का चालान कटवा दिया।

विज्ञापन
Chandigarh Municipal corporation fired three sanitary inspectors for issuing challans outside jurisdiction
चंडीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम के तीन सेनिटरी इंस्पेक्टरों को दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। निगम ने तीनों को नौकरी से ही निकाल दिया है। उन्होंने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए सेक्टर-35सी के एक इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन का रात 11.30 बजे 20 हजार रुपये का चालान काटा था। यह कार्रवाई भी बदले के रूप में की गई थी, क्योंकि निगम के एक पूर्व अधिकारी को उस रेस्टोरेंट चेन ने मुफ्त का चिकन नहीं दिया था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘फ्री में नहीं दिया चिकन...रात 11.30 बजे रेस्टोरेंट का कटवाया 20 हजार का चालान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस मामले को उजागर किए जाने के बाद नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन और क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्रवाई करने के आरोप में तीन सेनिटरी इंस्पेक्टर अतुल राणा, बलजिंदर सिंह और शशिकांत
विज्ञापन

की सेवाएं वीरवार को समाप्त कर दी गई हैं। ये तीनों आउटसोर्स पर एमओएच विभाग में तैनात थे।

जांच में यह आया सामने

जांच में सामने आया कि ये सेनिटरी इंस्पेक्टरों ने रात 11:30 बजे एक रेस्तरां का गलत चालान किया जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर था। आयुक्त के आदेश के बाद नगर निगम ने आउटसोर्स एजेंसी को सूचित किया कि इन तीनों इंस्पेक्टरों की सेवाएं अब निगम में आवश्यक नहीं हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए। इस कार्रवाई से निगम ने भी यह संकेत दिया है कि भविष्य में भी किसी भी
तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फ्री चिकन की चाहत: चंडीगढ़ निगम के पूर्व अधिकारी ने दिखाई दबंगई, आधी रात लिया ऐसा एक्शन... मचा हड़कंप

मुफ्त के चिकन से शुरू हुआ था मामला

सारा विवाद मुफ्त के चिकन से शुरू हुआ था। आरोप है कि निगम का एक पूर्व अधिकारी 22 फरवरी को रात करीब साढ़े 8 बजे रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचा और चिकन पैक करने के लिए कहा। कर्मी ने अधिकारी का नाम पूछा ताकि वह मैनेजर को बता सकें। इतने में अधिकारी तिलमिला गए और कर्मी को काफी कुछ बोलकर मौके से चले गए। इसके करीब ढाई घंटे बाद एमओएच के सैनिटरी इंस्पेक्टर अतुल राणा, बलजिंदर सिंह पहुंचे और चेकिंग करने लगे। उन्होंने 20 हजार का चालान काट दिया। सेक्टर-35 उनके एरिया में भी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed