फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Former corporation official got Restaurant challan issued late night

फ्री चिकन की चाहत: चंडीगढ़ निगम के पूर्व अधिकारी ने दिखाई दबंगई, आधी रात लिया ऐसा एक्शन... मचा हड़कंप

Wed, 26 Feb 2025 08:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 08:42 AM IST
सार

चंडीगढ़ सेक्टर 35 के एक रेस्टोरेंट से निगम के एक पूर्व अधिकारी ने चिकन मांगा था, कर्मचारी के नाम पूछने पर अधिकारी भन्ना गया और उसने देर रात रेस्टोरेंट का चालान कटवा दिया।

विज्ञापन
chandigarh Former corporation official got Restaurant challan issued late night
चालान की कापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम के एक पूर्व अधिकारी की दबंगई का अनोखा मामला सामने आया है। सेक्टर-35 के एक इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन में फ्री में चिकन नहीं मिलने पर अधिकारी ने रात 11.30 बजे उस रेस्टोरेंट का 20 हजार का चालान कटवा दिया। चालान काटने के लिए जो अधिकारी पहुंचा, सेक्टर-35 उसके एरिया में भी नहीं आता था, इसके बावजूद उसने चालान काट दिया।
विज्ञापन


इस घटना से एमओएच विंग में हड़कंप है। आरोप है कि निगम के पूर्व अधिकारी 22 फरवरी को रात करीब साढ़े 8 बजे रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे और चिकन पैक करने के लिए कहा। कर्मी ने अधिकारी का नाम पूछा ताकि वह मैनेजर को बता सकें। इतने में अधिकारी तिलमिला गए और कर्मी को काफी कुछ बोलकर मौके से चले गए। इसके करीब ढाई घंटे बाद एमओएच के अधिकारी पहुंचे और रेस्टोरेंट के अंदर जाकर चेकिंग करने की बात कही। रेस्टोरेंट पब्लिक के लिए 11 बजे बंद हो जाता है, लेकिन ऑनलाइन डिलिवरी के लिए देर रात तक खुला रहता है। 
विज्ञापन


कर्मियों ने बताया कि पब्लिक के लिए रेस्टोरेंट बंद होने के बाद वह सफाई कर रहे थे। जहां सामान तैयार होता है, वहीं एक छोटा डस्टबीन पड़ा हुआ था। अधिकारी ने जांच की और एक डस्टबीन में उन्हें कुछ फ्रेंच फ्राइज गिरे मिले, जिसके बाद उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 4 (7) के अंतर्गत नियमों का पालन नहीं करने पर 20 हजार का चालान काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात...चालान काटने वाले अधिकारी का यह एरिया ही नहीं

हैरानी की बात है कि जो अधिकारी चालान काटने के लिए देर रात पहुंचे थे, सेक्टर-35 उनके एरिया में भी नहीं आता है। अब मामले की जानकारी निगम के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। एमओएच डॉ इंदरदीप कौर ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन किसी दूसरे के एरिया में चालान काटना गलत है। जांच कराई जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed