फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh MP Kirron Kher Raised Questions on Car Parking Rates

सांसद किरण खेर से कार पार्किंग के 20 रुपये लिए, कमिश्नर को फोन करके बोलीं- आधे करो रेट

Wed, 20 Feb 2019 03:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh MP Kirron Kher Raised Questions on Car Parking Rates
सासंद किरण खेर
ठेका रद्द होने और सभी पेड पार्किंगों का संचालन नगर निगम के पास आने के बाद चंडीगढ़वासियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। नगर निगम पेड पार्किंग में वाहन खड़ा करने का चार्ज आधा कर सकता है। ऐसे में कार चालकों से 20 की जगह 10 रुपये और दोपहिया वाहन चालकों से 10 की जगह 5 रुपये वसूले जाएंगे। हालांकि इसके लिए कुछ दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। मेयर राजेश कालिया का कहना है कि पार्किंग रेट आधे किए जाएंगे। इसके लिए 28 फरवरी को सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। सदन में प्रस्ताव के पास होने के बाद पार्किंग रेट आधे कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम ने मंगलवार को सभी पेड पार्किंग अपने कब्जे में ले लिए और संचालन शुरू कर दिया। नगर निगम कर्मचारियों की ओर से वाहन चालकों से पुराने रेट लेने पर कई जगह नोकझोंक हुई क्योंकि ठेकेदार की ओर से स्मार्ट पार्किंग के नाम पर बढ़े हुए पैसे लिए जा रहे थे। जबकि इन पार्किंग में स्मार्ट पार्किंग की कोई भी सुविधा नहीं थी। शहर के लोगों ने जब इसकी शिकायत चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर से की तो वह खुद एक सामान्य गाड़ी में सवार होकर सेक्टर-35 की एक पेड पार्किंग में पहुंचीं।
विज्ञापन


जब उनकी कार के चालक से पार्किंग के 20 रुपये मांगे गए तो किरण खेर ने कार की खिड़की खोलकर संबंधित कर्मचारी से पूछा कि किस बात के 20 रुपये लिए जा रहे हैं जबकि पार्किंग तो स्मार्ट अब रही नहीं? अब तो पार्किंग नगर निगम के पास है तो पहले की तरह दस रुपये ही लेने चाहिए। इस पर कर्मचारी ने कहा कि उन्हें तो जैसा ऊपर से आदेश मिला है, वह वैसा ही कर रहे हैं। खेर ने कार से नीचे आकर पार्किंग में तैनात कर्मचारियों से बात की और मौके से ही पहले नगर निगम कमिश्नर केके यादव और फिर मेयर राजेश कालिया को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यादव से कहा कि वह खुद सेक्टर-35 की पार्किंग में आईं हैं। अब जब पार्किंग स्मार्ट ही नहीं रही तो पहले की तरह कार वालों से 10 रुपये ही लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले को हाउस में लाना चाहिए। बाद में उन्होंने मेयर राजेश कालिया को भी फोन किया और उनसे भी पार्किंग के रेट 20 रुपये से कम कर दस रुपये करने तो कहा। कालिया ने कहा कि 28 फरवरी को सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed