फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh_mohali_car rally_bike rally

और दिल्ली के रैलिस्ट्स ने पछाड़ दिया सभी को

Mon, 23 Dec 2013 10:21 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 23 Dec 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
chandigarh_mohali_car rally_bike rally
दिल्ली के चैंपियन रैलिस्ट ने ओया ऑटोक्रॉस मोटोक्रॉस एवं ऑफरोड चैलेंज में सबको पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


पुडा भवन के सामने ग्राउंड में आयोजित रैली का पांचवां एडिशन रविवार को संपन्न हो गया।

ओया ऑटोक्रोस में दिल्ली के संजय सिकंद सबसे तेज निकले। दूसरे स्थान पर भी दिल्ली के अनिल वाडिया ने कब्जा जमाया। लुधियाना के हरविंदर कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।

ओया मोटोक्रॉस में लुधियाना के राजन सिद्धू पहले, चंडीगढ़ के स्टार बाइकर मोहित वर्मा दूसरे और चंडीगढ़ के ही दीपक मदान तीसरे स्थान पर रहे।

ऑफरोड चैलेंज में खराब मौसम के बावजूद रैलिस्ट ने दमखम दिखाया। कबीर वड़ैच पहले, करन बाली दूसरे स्थान पर रहे। हरमन गिल और अभिनंदन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। यह सभी चंडीगढ़ से हैं।
विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में पहला स्थान दिल्ली की गरिमा अवतार को मिला। चंडीगढ़ की निधु औलख दूसरे और यहीं की अमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। फाइनल राउंड का उद्घाटन एसएसपी इंदर मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओल्ड यादविंद्रियन्स एसोसिएशन (ओया) के पैट्रन गुलप्रीत औलख ने कहा कि बारिश के चलते ट्रैक बहुत फास्ट हो गया था। बारिश और गीले ट्रैक ने मुकाबले को काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया था।

मुकाबले में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑटोक्रॉस में दस और मोटोक्रॉस में पांच कैटेगरी में मुकाबले हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed