फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Metro MP Manish Tewari raised issue in Parliament

संसद में गूंजी चंडीगढ़ मेट्रो की आवाज: सांसद मनीष तिवारी बोले-देरी से प्रोजेक्ट अब 25000 करोड़ के पार

Fri, 12 Dec 2025 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 09:11 AM IST
सार

मनीष तिवारी ने लोकसभा में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय और हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की थी कि ट्राइसिटी को आपस में तेज रफ्तार ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
Chandigarh Metro MP Manish Tewari raised issue in Parliament
चंडीगढ़ में मेट्रो - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने ट्राइसिटी में मेट्रो प्रोजेक्ट को लोकसभा में एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाया है। वीरवार को संसद में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि लगातार देरी और अनिश्चितता की वजह से जो प्रोजेक्ट पहले 16000 करोड़ रुपये में बन सकता था अब 25000 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। इसके बावजूद तय नहीं है कि चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ के बीच मेट्रो कब शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से 30 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


मनीष तिवारी ने लोकसभा में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय और हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की थी कि ट्राइसिटी को आपस में तेज रफ्तार ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाए। उन्होंने यह प्रस्ताव भी दिया था कि अंबाला से कुराली तक और लांडरा से पिंजौर तक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाया जाए ताकि इस क्षेत्र की आर्थिक क्षमता को पूरी तरह विकसित किया जा सके।

विज्ञापन

बोले-केंद्र कर रहा ढिलाई, आगे बढ़नी चाहिए कार्रवाई

उनकी पहल के बाद यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का गठन हुआ। दुर्भाग्य की बात यह है कि गठन के बाद इसकी बैठक सिर्फ तीन बार हुई। इस अथॉरिटी ने राइट्स को ट्राइसिटी में मेट्रो की व्यवहार्यता जांचने के लिए कहा। राइट्स ने एक नहीं बल्कि दो बार रिपोर्ट देकर कहा कि चारों शहरों के लिए मेट्रो जरूरी है और पूरी तरह संभव भी है। इसके बावजूद केंद्र ढिलाई कर रहा है और आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल में प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया

सांसद तिवारी ने सदन में यह भी कहा कि देश के कई शहरों जैसे नागपुर, कोच्चि, बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई में मेट्रो बन चुकी है लेकिन चंडीगढ़ में पिछले दस वर्ष से मेट्रो प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका।

केंद्र सरकार के समक्ष रखीं ये मांगें

  • चंडीगढ़ मेट्रो को स्ट्रेटेजिक कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट के तौर पर अपनाया जाए
  • 25000 करोड़ रुपये तुरंत उपलब्ध कराए जाएं
  • मेट्रो से ट्राइसिटी एक मजबूत, आधुनिक और आर्थिक रूप से सक्षम परिवहन व्यवस्था से जुड़ेगा

जताई नाराजगी, कहा-जल्द समाधान हो

सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट में और देरी पूरे क्षेत्र के विकास को पीछे धकेल रही है। अब केंद्र सरकार को इसका समाधान जल्द निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed