फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor poonam sharma criticized bjp

'भाजपाई जान लें, मेयर हूं मैं सारे कानून जानती हूं'

Tue, 14 Apr 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Apr 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor poonam sharma criticized bjp

भाजपाइयों को रिश्तेदारी निभानी नहीं आती। यह कहना है चंडीगढ़ की मेयर पूनम शर्मा का। उन्होंने कहा कि शहर की मेयर होने के साथ-साथ मैं एक भाभी भी हूं। सेक्टर-24 के सरकारी आवास को रिश्तेदार के शादी समारोह के लिए देने के आरोप में मेयर पूनम शर्मा ने रविवार को कोरिया से लौटने के बाद भाजपा पर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उनके पति की कजन बहन के बेटे की शादी थी। ऐसे में मामा-मामी होने के नाते उनके रिश्तेदार शादी के लिए निमंत्रण देने आए थे। उन्होंने रिश्तेदारों के स्वागत के लिए आवास में समारोह रखा था। उन्होंने सभी नियम चेक कर लिए हैं। जिसके तहत वह सरकारी मकान पर निजी समारोह कर सकती हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा को इस मुद्दे पर ओपन डिबेट के लिए चैंलेज करती हूं। जिसके तहत वह अपनी इच्छा से किसी भी मैदान में अपना शक्ति प्रदर्शन कर लें। मेयर का कहना है कि वह इस डिबेट में अकेली आएंगी और जो भी उनसे सवाल पूछेगा उसका मुंहतोड़ जवाब भी दूंगी। लेकिन वह इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इसके साथ-साथ वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बिना खर्च विशेष सदन की बैठक भी बुलाने को तैयार हैं। जिसमें सुबह से शाम तक भाजपा इस मुद्दे पर चर्चा करे। लेकिन विकास के प्रस्तावों को पास करने के लिए बुलाई बैठक में भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने दूंगी।

‘किरण खेर को उनकी भाभी ने नहीं बुलाया था घर’

chandigarh mayor poonam sharma criticized bjp

मेयर ने कहा कि भाजपा की सांसद किरण खेर को उनकी भाभी ने ही लोकसभा चुनाव में अपने घर नहीं बुलाया था और उल्टा कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन हमारे रिश्तेदारों से मधुर संबंध हैं और हम अपनी बेटियों, बहनों और भाभियों की काफी इज्जत करते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके निजी घर की रिपेयर चल रही है। जिस कारण सरकारी मेयर हाउस में रिश्तेदारों के स्वागत के लिए आयोजन रखा था। जिसमें रिश्तेदारों को शगुन भी दिया गया। उन्होंने बताया कि कोरिया जाने के कारण पूरा आयोजन पति ने ही कराया था।

उन्होंने भाजपा पार्षद दल के नेता अरुण सूद पर वार करते हुए कहा कि वह पेशे से एक वकील हैं, लेकिन हैरानी है कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि एक मेयर सरकारी आवास में निजी आयोजन कर सकती हैं। सरकारी आवास पर मेयर की गैर मौजूदगी में लाइटिंग होने पर भाजपा के महिला और युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed