{"_id":"65a8d1b792d0914b1d0da4e4","slug":"chandigarh-mayor-election-postponed-presiding-officer-health-deteriorated-mayor-election-postponed-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Mayor Election Postponed: अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से चुनाव स्थगित, AAP-कांग्रेस ने तैयार की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Mayor Election Postponed: अधिकारी की तबीयत बिगड़ने से चुनाव स्थगित, AAP-कांग्रेस ने तैयार की याचिका
Thu, 18 Jan 2024 02:01 PM IST
नवीन दलाल
ऑनलाइन डेस्क, चंडीगढ़
ऑनलाइन डेस्क, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:01 PM IST
सार
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव को पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने के कारण अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। जिसके बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा और आप उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के लिए आज 11 बजे से मतदान होना था। शहर के लोगों को आज नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिलने की उम्मीद थी। लेकिन पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब होने के कारण चुनाव को अलगे आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं आप और कांग्रेस के गठबंधन के उम्मीदवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पार्षदों को नगर निगम के अंदर नहीं जाने दिया गया। चुनाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए थे।
विज्ञापन
आप-कांग्रेस ने तैयार की याचिका
चंडीगढ़ मेयर चुनाव टालने के खिलाफ व तुरंत निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग को लेकर आप व कांग्रेस की तरफ याचिका तैयार कर ली गई है। याचिका पर तुरत सुनवाई को लेकर चीफ जस्टिस को मेंशन की जा रही है। पंजाब एजी ऑफिस के अधिकारियों की तरफ याचिका तैयार की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप
चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि मुझे सूचित किया गया है कि हमें (कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों) को चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, क्योंकि पीठासीन अधिकारी ठीक नहीं हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे (भाजपा) ऐसा करना चाहते हैं कि चुनाव रोकें। हम उच्च न्यायालय जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस और आप ने किया माहौल खराब
भाजपा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। भाजपा के दविंदर सिंह बबला ने कहा कि उन्हें भी सुबह ही पता लगा कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह की तबीयत खराब है। उन्हें नहीं पता कि वह किस अस्पताल में भर्ती है। वह पता कर रहे हैं।
दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए- राघव चड्ढा
चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा नगर निगम पहुंचे हैं। राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर कहा कि हम आज भी चुनाव प्रशासन से यही विनती करेंगे कि अगर एक पीठासीन अधिकारी बीमार हुआ है तो दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए। चुनाव आज निर्धारित थे... भाजपा पहले चुनाव सचिव को बीमार करती है फिर पीठासीन अधिकारी को बीमार करती है और फिर चुनाव रद्द करती है। यह साफ दिखाता है कि कायर भाजपा INDIA गठबंधन से डर गई।