फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mayor Election: Nominations will be filed afresh on January 25, voting will take place on 30th.

Chandigarh News: चंडीगढ़ मेयर चुनावः नए सिरे से 25 जनवरी को भरे जाएंगे नामांकन, 30 को होगी वोटिंग

Wed, 22 Jan 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Mayor Election: Nominations will be filed afresh on January 25, voting will take place on 30th.
चंडीगढ़। शहर में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अब 30 जनवरी को चुनाव होंगे। पहले यह चुनाव 24 जनवरी को होने थे, लेकिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिथि में बदलाव किया गया है। डीसी निशांत कुमार यादव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सभी पार्टियों को नए सिरे से 25 जनवरी को नामांकन भरने होंगे। हालांकि, पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद रमणीक बेदी ही होंगे। चुनाव सीक्रेट बैलेट पेपर के माध्यम से ही होंगे। हाथ खड़े कराकर चुनाव कराने की मांग फिलहाल खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे से चुनाव की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले मेयर पद के लिए मतदान होंगे और उसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर और फिर डिप्टी मेयर के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटिंग बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जाएगी। पदों के लिए संबंधित उम्मीदवार 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। पहले चुनाव 24 जनवरी को होने थे, जिसके लिए 20 जनवरी को नामांकन रखे गए थे। इसी दिन मेयर कुलदीप कुमार की तरफ से चुनाव आगे बढ़ाने और प्रक्रिया में बदलाव की मांग को लेकर दाखिल की गई याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई भी थी। एक तरफ, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन दाखिल जा रहा था तो दूसरी तरफ हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी। दोपहर 3:30 बजे तक स्थिति स्पष्ट हो गई कि हाईकोर्ट ने चुनाव 29 जनवरी के बाद कराने के आदेश जारी किए हैं। तब तक भाजपा के उम्मीदवारों ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर और कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर नामांकन दाखिल किया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीसी ने नई नोटिफिकेशन जारी की है। उसके अनुसार दोनों पार्टियों को नए सिरे से अपने उम्मीदवारों का नामांकन भरना होगा। इसके लिए 25 जनवरी की तिथि तय की गई है। हालांकि, पीठासीन अधिकारी के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, आप 25 को करेगी घोषणा
भाजपा ने मेयर पद पर हरप्रीत कौर बबला के नाम की घोषणा की है। सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर विमला दुबे और डिप्टी मेयर के पद पर लखबीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर जसबीर सिंह बंटी और डिप्टी मेयर के पद पर तरुणा मेहता को उतारा है। आप ने अभी तक मेयर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। आप नेताओं ने बताया कि वह उम्मीदवार की घोषणा 25 जनवरी को नामांकन के दिन ही करेंगे। बता दें कि चंडीगढ़ में मेयर का पद एक साल के लिए होता है, इसलिए हर साल जनवरी के महीने में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होते हैं। मेयर पद इस साल महिला पार्षद के लिए आरक्षित है। गठबंधन में मेयर सीट पर आम आदमी पार्टी और सीनियर डिप्टी मेयर की सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े होंगे। चुनाव में जनता वोट नहीं करती है। जनता की ओर से चुने गए पार्षद इस चुनाव में वोट डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोगः पिछली बार भी 30 जनवरी को हुए थे चुनाव, मसीह ने 8 वोट किए थे रद्द
यह भी संयोग है कि पिछली बार भी 30 जनवरी को ही चुनाव हुए थे। यह वही दिन था जब पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने गठबंधन में चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के 8 वोट रद्द कर दिए थे और भाजपा के उम्मीदवार को विजेता घोषित किया था। बाद में आप ने मामले को पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद गठबंधन के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया गया था। इस बार भी 30 जनवरी को ही चुनाव होंगे। हालांकि, इस बार पीठासीन अधिकारी भी बदले गए हैं और पिछली बार हुई विवादित घटनाओं से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा और कैमरों का भी प्रबंध किया जाएगा।

--- वर्तमान में वोट का गणित ---
भाजपाः 15 पार्षद
आम आदमी पार्टीः 13
कांग्रेसः 7 और एक सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed