फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor anun sood with 14 councilor going to tour

दो महीने बाद निगम चुनाव, मेयर समेत 14 पार्षद चल दिए टूर पर

Sun, 23 Oct 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor anun sood with 14 councilor going to tour
चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद अपने टीम सदस्यों के साथ - फोटो : File Photo
चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में टकराव इतना बढ़ गया है कि वे एक-दूसरे के साथ टूर पर भी जाने के लिए तैयार नहीं है। रविवार को मेयर अरुण सूद समेत 14 पार्षदों का टूर हैदराबाद रवाना होगा, लेकिन एक भी कांग्रेस का पार्षद नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


जो स्टडी टूर पर जा रहे हैं, उनमें भाजपा के पार्षद और मनोनीत पार्षद शामिल हैं। जो पार्षद जा रहे हैं उनमें एमपी कोहली, सतप्रकाश अग्रवाल, आशा जसवाल, अनूप सनी गिल, सुरेंद्र बग्गा, हीरा नेगी, बाबूलाल, राज बाला मलिक, हीरा नेगी, देसराज गुप्ता, राजेश गुप्ता, मेजर डीएस संधू का नाम शामिल है। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल और भाजपा पार्षद सतीश कैंथ ने जाने से इंकार कर दिया है जबकि पहले इन्होंने टूर पर जाने के लिए नाम लिखवाए थे।
विज्ञापन


कैंथ के चाचा की मौत हो गई है। 27 अक्तूबर को यह पार्षद वापस शहर में आएंगे। दो माह पहले भी पार्षदों ने स्टडी टूर प्लान किया था, लेकिन फेसबुक पर भाजपा पार्षद सौरभ जोशी द्वारा लोगों से सुझाव पूछने के बाद टूर खारिज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'टूर लेकर जाना फिजूलखर्ची'

chandigarh mayor anun sood with 14 councilor going to tour
मेयर अरूण सूद - फोटो : file photo
अमृत स्कीम के तहत जा रहे टूर पर
मेयर अरुण सूद का कहना है कि अमृत स्कीम के तहत पार्षदों का टूर हैदराबाद जा रहा है, जिसमें वहां पर पार्षदों का ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होना है। मेयर सूद का कहना है कि इस टूर पीछे का लक्ष्य है कि पार्षदों के ज्ञान और काम करने के तरीके में सुधार हो।

कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि  रविवार को जो टूर हैदराबाद जा रहा है। वह एक फिजूलखर्ची से ज्यादा कुछ नहीं है। चावला का कहना है कि जो टूर जा रहा है उनमे आधा दर्जन मनोनीत भी हैं जिनके फिर से चुनकर आने की संभावना नहीं है।

चावला ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने में सिर्फ 20 दिन बचे हैं। ऐसे में इस समय टूर पर जाने का कोई फायदा नहीं है। जबकि वह खुद टूर पर जाने के समर्थन में रहे हैं लेकिन कार्यकाल सिर्फ दो माह रह गया है ऐसे में इस पर खर्चा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed