फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Mausam People suffer from extreme heat, electricity consumption breaks all records

तप रहा चंडीगढ़: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, बिजली खपत ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 449 मेगावाट की मांग से लाइनें ओवरलोड

Fri, 14 Jun 2024 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

इस बार भीषण गर्मी की वजह से खपत हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष 22 मई को मांग 425 मेगावाट तक पहुंची थी लेकिन बुधवार को मांग 438 मेगावाट रही थी। यह भी रिकॉर्ड था लेकिन वीरवार को खपत 449 मेगावाट तक पहुंच गई। इसने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। मांग बढ़ने से बिजली की लाइनें ओवरलोड हैं।  

विज्ञापन
Chandigarh Mausam People suffer from extreme heat, electricity consumption breaks all records
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शहर ने इस वर्ष अब तक सबसे ज्यादा गर्म दिन देखे हैं। पिछले कई दिनों से पारा लगातार 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के इतिहास में सर्वाधिक गर्मी पड़ने के साथ बिजली की मांग ने भी अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वीरवार को शहर में बिजली की मांग 449 मेगावाट तक पहुंच गई। अब तक के सर्वाधिक मांग से बिजली की सभी लाइनें ओवरलोड हो गईं। यही कारण है कि कई इलाकों में कम वोल्टेज की भी शिकायत आ रही है। सूरज आग उगल रहा है। तपिश व उमस से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


सामान्य से छह डिग्री रहा तापमान
शहर का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। परेशानी की बात यह है कि अगले पांच दिन इस भीषण गर्मी से राहत भी नहीं मिलने वाली। अभी लोगों को भीषण गर्मी में झुलसना होगा। पिछले कई दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा ही बना हुआ है। पूरे दिन गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का प्रकोप इन दोनों सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जा रहा है, जिनसे रात करीब 8 बजे तक लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के समय में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। दिन की गर्मी के बाद लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

लोगों ने लोड नहीं बढ़वाए, इसलिए ज्यादा आ रहे फॉल्ट
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने घर में मीटर कम पावर का लगाया हुआ है, जबकि उनकी खपत कहीं ज्यादा है जिनके घर में पहले एक एसी थे, अब तीन-चार हो गए हैं लेकिन उन्होंने मीटर की क्षमता नहीं बढ़ाई। इससे विभाग को नहीं पता चल पाता कि उस एरिया में कितनी बिजली सप्लाई की जरूरत है, इसलिए ही उस इलाके में लगातार फॉल्ट की समस्या आ रही है।


18 जून के बाद राहत
भीषण गर्मी से शहरवासियों को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह से ही चुभन वाली गर्मी है। मौसम केंद्र ने भीषण गर्मी का अगले पांच दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 18 जून के बाद लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed