फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh master plan 2031 part-3

आबादी 5.5 लाख बढ़ेगी मकान बनेंगे सिर्फ डेढ़ लाख

Wed, 29 Apr 2015 02:26 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
chandigarh master plan 2031 part-3

पंद्रह साल बाद सिटी की हाउसिंग में जबरदस्त बदलाव आने वाला है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पंद्रह साल में सीमित स्थान में हाउसिंग की दशा को बदलने की योजना तैयार कर ली है। चंडीगढ़ में करीब एक लाख की आबादी को बसाने की योजना है। प्रशासन खाली पड़ी सीमित जगह का उपयोग हाउसिंग के लिए करेगा।

विज्ञापन


इस समय चंडीगढ़ की आबादी 10 लाख 34 हजार है। मास्टर प्लान के अनुसार चंडीगढ़ में सेक्टरों की 215 एकड़ जमीन हाउसिंग बोर्ड को अलॉट की गई हैं। इसके साथ ही यदि हाउसिंग बोर्ड पार्श्वनाथ द्वारा लौटाई गई 123 एकड़ जमीन पर सिटी को लेकर आता है तो करीब एक लाख से ज्यादा लोगों को रहने की जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि पेरीफेरी में आंकड़ा कुछ और कहता है। मास्टर प्लान के अनुसार 15 साल में सिटी की आबादी करीब सोलह लाख होगी। इतने लोगों के लिए हाउसिंग कैसे होगी। एक एक्सपर्ट के अनुसार वर्ष 2031 तक चंडीगढ़ में कुल डेढ़ लाख मकान ही तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर भी बनेगी सिटी
आईटी पार्क में खाली पड़ी 123 एकड़ जमीन पर भी एक सिटी बसाई जाएगी। इसमें स्कूल, हाउसिंग के साथ स्वीमिंग पूल और अन्य सुविधाओं की तैयारी की जा रही है। सीएचबी इस जमीन पर चार मंजिला फ्लैट्स, ईडब्लूएस कोटे के मकान और एचआईजी फ्लैट्स का कांसेप्ट ला सकता है। ऐसी स्थिति में करीब 25 हजार लोगों के लिए यहां जगह मिल सकती है।

अपार्टमेंट एक्ट खत्म, कैसे बढ़ेगी डेंसिटी

चंडीगढ़ प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2031 में सोलह लाख की जनसंख्या काफी चैलेंजिंग है। जब मास्टर प्लान तैयार किया गया तो उसमें यहां की आबादी के लिए अपार्टमेंट का कांसेप्ट अपनाया गया था। लेकिन बोर्ड ऑफ इंक्वायरी ने इसको खत्म कर दिया। अपार्टमेंट एक्ट लागू हो तो डेंसिटी खुद ब खुद बढ़ जाएगी। अभी करीब एक लाख की आबादी के लिए जमीन है और अपार्टमेंट कांसेप्ट होने पर यह चार गुणा ज्यादा होगी।


मास्टर प्लान के मुख्य बिंदु

•नई हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत पंद्रह फीसदी ईडब्लूएस कोटा
•सीमित जमीन का उपयोग होगा हाउसिंग की आवश्यकता में
•सेकेंड फेज के खाली प्लॉट पर आएगी ग्रुप हाउसिंग स्कीम
•हाउसिंग बोर्ड को अलॉट जमीन-215 एकड़
•इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में हाई डेंसिटी हाउसिंग फ्लैट-146 एकड़
•औसतन एक एकड़ में रहेंगे-ढाई सौ लोग
•कुल लोग रहेंगे एक लाख 25 हजार
प्राइवेट हाउसिंग में यह छूट
•मरला हाउस में फ्लोर एरिया रेसियो दो किया गया और ग्राउंड कवरेज सत्तर फीसदी।
•एक कनाल और दो कनाल के बीच के हाउस में फ्लोर एरिया रेसियो 1.5 बढ़ाया गया। ग्राउंड कवरेज पचास फीसदी।
•दो कनाल से ज्यादा की कैटेगरी में एफएआर एक और ग्राउंड कवरेज 35 फीसदी।
•दूसरे फ्लोर में हैबिटेट फ्लोर बनाने की अनुमति, घर के पच्चीस फीसदी एरिया को ऑफिस स्पेस की तरह यूज कर सकते हैं। इसमें प्रोफेशनल लोगों को अपने कार्यालय बनाने की अनुमति प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed