{"_id":"5f8533318ebc3e9c0334087e","slug":"chandigarh-markets-and-jewellery-shops-full-of-customers-now-in-festival-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से उबरा चंडीगढ़ का सराफा बाजार, 100 फीसदी लौटी रौनक, दुकानों पर भी उमड़े ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से उबरा चंडीगढ़ का सराफा बाजार, 100 फीसदी लौटी रौनक, दुकानों पर भी उमड़े ग्राहक
Tue, 13 Oct 2020 10:25 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
चंडीगढ़ के सराफा बाजार में रौनक लौट आई है। कोरोना से पहले बाजार का जो माहौल था, वही नजारा अब फिर से दिखने लगा है। गहनों की खरीदारी के लिए लोग शोरूमों में पहुंच रहे हैं। महामारी की वजह से कई शादियां लटक गई थीं। अब उन शादियों की शुरुआत अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होने वाली है। शादियों के साथ त्योहार भी आ रहे हैं।
इस वजह से भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। ग्राहकों के लिए शहर के सराफ भी तैयार हैं। कई सारी लुभावनी स्कीम ग्राहकों को दी जा रही हैं। कुछ ऐसी स्कीम हैं, जो इससे पहले कभी ग्राहकों को नहीं दी गई हैं। इसके साथ इस समय छूट भी मिल रही है। कोई 20 फीसदी की छूट दे रहा है तो कोई दस फीसदी की। गहनों की बनवाई पर भी छूट मिल रही है।
अब लोग पहले से ज्यादा गहने बनवा रहे हैं
कोरोना और लॉकडाउन के बाद माना जा रहा था कि लोग खरीदारी से हाथ पीछे खींचेंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सुंदर ज्वेलर्स के डायरेक्टर महेंद्र खुराना ने बताया कि सरकार ने शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित कर रखी है लेकिन जिनके रिश्तेदार काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
वे अब चार से पांच समारोह रख रहे हैं ताकि सभी को बारी-बारी से बुलाया जा सके इसलिए अब लोग हर समारोह के लिए अलग-अलग गहने ले रहे हैं। एक बात यह भी है कि पिछले सात महीने से लोगों को घरों में कोई समारोह हुआ नहीं है, ऐसे में लोग खर्चे में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते।

सिर्फ दो महीने बाजार ठंडा रहा
लॉकडाउन के बाद लगभग सभी बाजारों में मंदी छा गई थी लेकिन ज्वेलरी बाजार में ऐसा नहीं रहा। अप्रैल, मई के बाद जब सोने के रेट बढ़ने लगे तो लोगों ने उसी दौरान सोना खरीदकर रख लिया। लोगों में इतनी घबराहट हुई कि जिन लोगों को आज से डेढ़-दो साल बाद सोना खरीदना था, उन्होंने भी जून-जुलाई के महीने में सोना खरीद लिया था। लोगों ने सोचा कि रेट लगातार बढ़ रहे हैं। आगे भी रेट बढ़ते चले जाएंगे। अर्थव्यवस्था पर भी किसी को भरोसा नहीं था। इसलिए लोगों ने इन महीनों में सोने की अच्छी-खासी खरीदारी की। सितंबर में श्राद्ध और कोरोना की पीक होने के कारण लोग मार्केट में जाने से बच रहे थे।
हर खरीदारी पर दे रहे हैं किस्मत की चाबी
पवित्रा ज्वेलरी के एमडी कुनाल गोयल ने बताया कि शादियां और फेस्टिव सीजन की वजह से बाजार लौट आया है। लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। अगले एक महीने तक रौनक रहने वाली है। खरीदारी के साथ ग्राहकों को गिफ्ट बाउचर भी मिल रहे हैं। हम लोग हर खरीदारी पर ग्राहकों को पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के गिफ्ट बाउचर दे रहे हैं। कई लोगों के तो एक लाख रुपये के गिफ्ट बाउचर खुले हैं।
ज्वेलरी खरीदने का यही है सही मौका
सर्राफ द ज्वेलर्स के निदेशक अनिल गोयल ने बताया कि ज्वेलरी का बाजार कभी ठंडा नहीं रहा। अब ज्यादा लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। खरीदारी के दौरान लोग एहतियात भी बरत रहे हैं। खरीदारी पर ग्राहकों को कई अच्छे गिफ्ट भी मिल रहे हैं। डायमंड के गहनों पर 20 फीसदी छूट दे रहे हैं। सोने की खरीदारी पर भी दस फीसदी छूट देने की तैयारी है। पहले कुछ दिनों के लिए छूट देते थे, लेकिन इस बार लंबे समय तक छूट देंगे।

लौटी रौनक, नवरात्रि पर और चढ़ेगा बाजार
सुंदर ज्वेलर्स के निदेशक महेंद्र खुराना ने बताया कि सराफा बाजार में फिर रौनक लौट आई है। लोग शादियों और भविष्य के लिए खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्रि पर बाजार और चढ़ जाएगा। हम लोग अपने ग्राहक को हर खरीदारी पर गिफ्ट दे रहे हैं। नवरात्रि पर भी कुछ अच्छी स्कीम लेकर आ रहे हैं। कई नई लेटेस्ट डिजाइन की एक्सक्लूसिव ज्वेलरी हमारे पास है। खरीदारी का यह समय अच्छा है।
शादियों की खरीदारी ज्यादा हो रही
सेक्टर-22 स्थित पीपी ज्वेलर्स के फ्रेंचाइजी होल्डर विकास गर्ग के मुताबिक इस समय लोग शादियों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। अक्तूबर के आखिरी से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। डायमंड पर 40 फीसदी की छूट दे रहे हैं। पांच हजार से ऊपर की खरीदारी पर गिफ्ट कूपन दे रहे हैं। कोई एक लाख की खरीदारी करता है तो उसे 20 कूपन मिलेंगे। बनवाई के रेट भी कम कर दिए हैं। पहले प्रति ग्राम पहले 600 रुपये की बनवाई लेते थे, अब उसके 100 रुपये ले रहे हैं।