{"_id":"03f0b454a9681140f20a56f7a40a99a7","slug":"chandigarh-loksabha-election-on-10-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ और पंचकूला में चुनाव 10 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ और पंचकूला में चुनाव 10 अप्रैल को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव 10 अप्रैल को होंगे। नई दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घोषित शेड़्यूल के तहत एक ही दिन चुनाव होंगे। चुनावों का परिणाम 16 मई को पता चलेगा। पंचकूला में 10 अप्रैल को और मोहाली में 30 अप्रैल को चुनाव होंगे।
चंडीगढ़ में लोकसभा चुनावों के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 22 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 मार्च तक प्रत्याशी नाम वापिस ले सकेंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2004 और 2009 में मई में लोकसभा चुनाव हुए थे। ऐसे में इस साल अप्रैल में चुनाव होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। मौसम भी ठीक रहेगा, लेकिन 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी को कॉलेज परीक्षाओं का शेड्यूल बदलना होगा।
विज्ञापन
बता दें कि इस साल चंडीगढ़ में 500 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जांएगे। 5 लाख 80 हजार वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इस साल 30 हजार वोटर पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
चुनाव आयोग की ओर से यह भी बताया गया कि नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने का काम जारी रहेगा। इसके लिए देश् भर में स्पेशल कैम्प लगाए जाएंगे।