फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Lok Sabha ticket will be given to whoever I want: Bansal

Chandigarh News: जिसे मैं चाहूंगा उसे ही मिलेगा चंडीगढ़ लोकसभा का टिकटः बंसल

Mon, 29 May 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Lok Sabha ticket will be given to whoever I want: Bansal
चंडीगढ़। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है। पूरे देश में तैयारी है। पार्टी की कर्नाटक में जबरदस्त जीत हुई है। कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा में अंतर है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कही। यह पूछे जाने पर कि चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव में किसे टिकट मिलेगा, इसके जबाव में बंसल ने कहा कि वे जिसे चाहेंगे, उसे ही टिकट मिलेगा। बंसल ने कहा कि लोकसभा का चुनाव पूरे देश में संयुक्त रूप से लड़ा जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं। यह सही बात है। नीतीश कुमार ठीक काम कर रहे हैं। सभी विपक्षी दल इस बात को महसूस कर रहे हैं। जब 1947 में देश आजाद हुआ था तो पंडित नेहरू चाहते तो डिक्टेटरशिप ला सकते थे लेकिन उन्होंने लोकतंत्र का चुनाव किया। लोकतंत्र में संस्थाओं को मजबूत किया जाता है लेकिन वर्तमान सरकार संस्थाओं को कमजोर करने में जुटी हुई है, इसलिए आज विपक्षी एकता की जरूरत है।
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में राहुल गांधी ने कहा था कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं। कर्नाटक में मोहब्बत की लाखों दुकानें खुल गई हैं। अब पूरे देश में खुलेंगी। भाजपा ने बजरंग दल को बजरंगबली से जोड़ दिया। यह तो हिंदू धर्म के खिलाफ है। पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह शहर के निवासियों की ओर से कर के रूप में दिए गए पूरे पैसे का उपयोग शहर के विकास के लिए नहीं कर रहा है। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की, पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा के अलावा पार्टी में शामिल हुई पार्षद तरुणा मेहता, यादविंदर मेहता और हरप्रीत सिंह ने भी मीडिया को संबोधित किया।
विज्ञापन

बंसल ने महत्वपूर्ण मुददों को उठाया
बंसल ने कहा कि भाजपा पंडित जवाहर लाल नेहरू की हर एक उपलब्धि को बदनाम करने की कोशिश करती है। यह शहर नेहरू के सपनों का शहर है इसलिए इस शहर से सौतेला व्यवहार हो रहा है। उन्होंने भाजपा पर डड्डूमाजरा में कचरे के ढेर को हटाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए आवंटित करोड़ों रुपये गर्त में जा रहे हैं। शहर की स्वच्छता और सफ़ाई में भी बड़ी गिरावट आई है। पिछले 9 वर्षों में शहर में भूमिगत पार्किंग सहित कोई भी नई पार्किंग साइट विकसित नहीं की गई है। बंसल ने अधिकारियों पर शहर के सभी पार्किंग स्थलों में 10 मिनट की मुफ्त पिक एंड ड्रॉप सुविधा को जनता से छिपाकर रखने और पार्किंग ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। गांवों को नगर निगम में शामिल करने के बाद लाल डोरा होने की उपयोगिता को फिर से परिभाषित करने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी हितधारकों के परामर्श से आम राय बनानी चाहिए। बंसल ने मेट्रो रेल परियोजना पर काम शुरू करने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते कहा कि यह परियोजना 10 साल पहले भी शुरू की जा सकती थी। जब रेल मंत्रालय ने उनके कार्यकाल के दौरान इसे हरी झंडी दी जा चुकी थी। इस दौरान एचएस लक्की ने आम आदमी पार्टी की पार्षद तरुणा मेहता का पार्टी में स्वागत किया। लक्की ने कहा कि मेहता को जल्द ही पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed