{"_id":"55e02c2fe135f74e1d16f7eb29c51467","slug":"chandigarh-invite-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को न्योता, चंडीगढ़ में कीजिए रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को न्योता, चंडीगढ़ में कीजिए रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए रोहतक में आयोजित पार्टी की पहली रैली में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ के करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ता रोहतक पहुंचे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने रैली में पहुंचकर केजरीवाल का उत्साह बढ़ाया और पार्टी की ताकत बढ़ाने में भी मदद की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ में रैली करने का न्योता दिया। कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षरयुक्त लेटर पाकर केजरीवाल गदगद हुए और भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही चंडीगढ़ आएंगे।
विज्ञापन
रैली में हिस्सा लेने के लिए यहां से कार्यकर्ता दो बस व आठ गड़ियों में भरकर गए। रोहतक जाने के लिए कार्यकर्ता सुबह पांच बजे से बसों के पास पहुंच गए थे।
विज्ञापन
एक बस को विशेष तौर पर मनीमाजरा भी भेजा गया, जहां से कई कार्यकर्ता बस में सवार हुए। उसके बाद ट्रिब्यून चौक व जीरकपुर से भी कई कार्यकर्ता में बस में चढ़े।
केजरीवाल को सुनने के लिए पार्टी के वालंटियर ही नहीं बल्कि आम लोग भी गए हुए थे। कई वालंटियर के रिश्तेदार भी विशेष तौर पर अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए रोहतक पहुंचे हुए थे। वे केजरीवाल को लाइव सुनना और देखना चाहते थे।
पार्टी के सक्रिय वालंटियर एचके अरोड़ा, मीना शर्मा व गुरजसजीत सिंह ने बताया कि केजरीवाल को सुनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। अब चुनाव के लिए वे और कड़ी मेहनत करेंगे।
केजरीवाल ने उन्हें जीत के लिए नया मंत्र दे दिया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चंडीगढ़ में भी केजरीवाल की रैली होगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रैली के बारे में जल्द ही दिल्ली की ओर से मैसेज आएगा।
चंडीगढ़ से लोकसभा का प्रत्याशी कौन होगा, फिलहाल इस बारे में रोहतक में कोई भी चरचा नहीं हो पाई।
रैली में प्रमुख रूप से डा. महेश मुखमानी, रुपिंदर कौर, टीएस बेदी, कांता, हरप्रीत सिंह, कमलजीत कौर पीएस बेदी और विकास भटिया सहित कई लोग गए।