{"_id":"2edc2efdb6938ab812653ca9d1e89aa0","slug":"chandigarh-international-airport-will-be-closed-for-5-days-in-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 दिनों तक विमान की उड़ान बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 दिनों तक विमान की उड़ान बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच दिन बंद करने का फैसला इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से लिया गया है। एक से पांच अप्रैल तक यह एयरपोर्ट से एक भी विमान नहीं उड़ेंगे। दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम पूरा नहीं हो पाया है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट 939 करोड़ रुपये की लगात से बनाया गया है। यहां पर रनवे का काम पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद यहां पर इंटरनेशनल फ्लाइट नहीं उड़ पाई है।
विज्ञापन
इसका काम वर्ष 2015 मार्च में पूरा किया जाना था। लेकिन यह काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे की रिकारपेटिंग का काम भी नहीं हो पाया है। जिसके चलते अप्रैल में पांच दिन (एक से पांच अप्रैल तक) उड़ानें बंद रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि रनवे का काम पूरा करने के लिए उड़ानें बंद रखी जाएंगी। इसके लिए जल्द ही विमानन कंपनियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया जाएगा। जिससे कि वह इन दिनों में विमानन कंपनियां फ्लाइट की बुकिंग न करें।