फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh ig rp updhayaya reaction about sippy murder case

सिप्पी मर्डर केस को लेकर चंडीगढ़ IG के बड़े बोल

Thu, 17 Dec 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
chandigarh ig rp updhayaya reaction about sippy murder case

सिप्पी मर्डर के आरोपियों को पकड़ने को परिजनों ने अल्टीमेटम दिया, जिस पर चंडीगढ़ आईजी ने प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी के अल्टीमेटम पर काम नहीं करती। पुलिस अपना काम अपने हिसाब से कर रही है।

विज्ञापन


सिप्पी के परिजनों 72 घंटे के अल्टीमेटम पर यूटी पुलिस के आईजी आरपी उपाध्याय ने यह प्रतिक्रिया दी। आईजी से जब पूछा गया कि सिप्पी के परिजनों ने पुलिस को सिप्पी के कत्ल के शक में आई जज की बेटी को पकड़ने के लिए 72 का अल्टीमेटम दिया है, जो बुधवार को खत्म हो रहा है और पुलिस ने अब तक क्या किया तो आईजी गुस्सा उठे और बोले पुलिस अपने हिसाब से काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने लड़की का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट में अर्जी दे रखी है, जिस पर कोर्ट ने लड़की को 22 दिसंबर के लिए नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पूरी गंभीरता से कर रही है। मामले में कोई ढील नहीं बरती जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 को सिप्पी के परिजन पीएम आवास पर करेंगे प्रदर्शन
बुधवार को अल्टीमेटम खत्म होने पर सिप्पी के भाई जिप्पी ने बताया कि  उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री आवास पर 19 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करने का सूचना दे दी है।

आईजी केबयान पर जिप्पी का कहना था कि पुलिस ने कोर्ट में सिर्फ लड़की केलाई डिटेक्टर टेस्ट और ब्रेन मैपिंग करने की इजाजत मांगी है। पुलिस ने लड़की का नार्को टेस्ट की अर्जी क्यों नहीं दी थी।


पुलिस सिर्फ आम आदमी पर ही हाथ डाल सकती है, जहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति की बात होती है, पुलिस के हाथ बंध जाते हैं। अब न्याय की लड़ाई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर होगी। यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी, जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed