फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh highprofile akansh sen murder case, chandihgarh news

अकांक्ष हत्याकांड: हत्या से पहले आरोपी फरीद ने की कैफे की रेकी

Sun, 19 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh highprofile akansh sen murder case, chandihgarh news
Akansh Murder - फोटो : File Photo
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष की हत्या के आरोपी फरीद वारदात से दो घंटे पहले कहीं बूम बॉक्स में रेकी करने तो आया था। सेक्टर 9 स्थित बूम बाक्स कैफे में लगी सीसीटीवी फुटेज में फरीद वहां से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


इसी दौरान अकांक्ष भी कैफे में दाखिल होता है और दोनों रुककर हाथ भी मिलाते हैं। जिसके बाद अकांक्ष, अदम्य, शेरा , फरीद , बलराज , राजन व अन्य सभी सेक्टर 9 में दीप सिद्धू के घर पार्टी के लिए इकट्ठे होते हैं।
विज्ञापन


यूटी पुलिस कैफे वालों से वीरवार रात की फुटेज हासिल कर चुकी है और जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया। जैसा की दो घंटे पहले ही कैफे में पहले फरीद दोस्तों के साथ आता है और उसकेबाद दीप सिद्धू के घर सभी को शेरा, अकांक्ष व अन्य को फोन आता है कि उसके घर पहुंचें। ये घटनाक्रम इस आशंका को बल देते हैं कि कहीं आरोपियों ने बदला लेने के लिए ही तो दीप सिद्धू के घर नहीं वहां बुलवाया था। अगर शेरा को पता होता कि फरीद भी वहां आ रहा है तो वह वहां कभी न जाता। जबकि दीप सिद्धु कहना है कि उसको पता नहीं था कि शेरा व फरीद में पहले से तनातनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटी पुलिस ने कैफे से हासिल की घटना वाली रात की फुटेज

Chandigarh highprofile akansh sen murder case, chandihgarh news
Akansh Murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि वारदात वीरवार सुबह करीब पांच बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में फरीद अपने अन्य दोस्तों के साथ बूम बाक्स कैफे में रात को  2.45 बजे तक था। उनको पता था कि शेरा इस कैफे में आता है। 

पुलिस ने शनिवार को अकांक्ष के दो दोस्तों राजन और करन के जिला अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। जानकारी के अनुसार कोर्ट में दिए बयानों में करन व राजन ने फरीद द्वारा उन पर हमला करने के आरोपों से इंकार किया है। दोनों ने कोर्ट में कहा कि सुबह पांच बजे वो दोबारा फरीद व शेरा के बीच में झगड़ा न हो जाए इसलिए उसको वहां से लेने गए थे। जैसे ही अकांक्ष कार से उतरा बलराज ने बीएमडब्ल्यू उस पर चढ़ा दी। साथ में फरीद बैठा हुआ था।

उसके बाद फरीद ने कहा कि अकांक्ष अभी मरा नहीं है उस पर दोबारा गाड़ी चढ़ाओ। दोनों ने कहा कि वारदात के बाद वो अकांक्ष को लेकर पीजीआई गए। जिस कार में वो अकांक्ष को लेकर पीजीआई गए थे उस पर खून के निशान भी हैं। वह गाड़ी पुलिस ने जब्त कर रखी है। जबकि वीरवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फरीद ने कहा था कि अकांक्ष व उसके साथियों ने उस पर बेसबाल से हमला करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्होंने गाड़ी भगाई और अकांक्ष को कार से टक्कर लग गई थी।

छह माह में दो बार झगड़ा

Chandigarh highprofile akansh sen murder case, chandihgarh news
छह माह में दो बार झगड़ा
गौरतलब है कि शेरा व फरीद की पिछले छह महीने में दो बार झगड़ा हो चुका था।  पुलिस टीम  खन्ना में पिछले पांच दिनों से बलराज के एक जानकार के घर डेरा डालकर बैठी हुई है। वह उस पर पूरा दबाव बना रही है कि जल्द जल्द से बलराज को पुलिस केसामने पेश करवाए। हालांकि उस व्यक्ति का कहना है कि वारदात के बाद बलराज की सिर्फ एक काल उसके पास आई है। उसको नहीं मालूम कि बलराज कहां है।

‘बलराज कभी भी हो सकता है गिरफ्तार’ 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बलराज पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा चुका है और वह कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।  पुलिस यह भी दावा कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार जल्द बरामद कर ली जाएगी। पुलिस का कहना है कि उनकी टीमों ने फरीद से पूछताछ में बलराज के ठिकानों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उसके रिश्तेदारों पर भी पैनी नजर रखे है। पुलिस की टीमें इस समय खन्ना, सोहाना , लांडरां लुधियाना, गुड़गांव में छापेमारी कर रही है। 

पुलिस की टीमें फरीद को साथ लेकर पंजाब व अन्य जगहों पर  छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपी के बेहद करीब है  और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed