फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Health director said that NHM employees would have to apologize in writing 

चंडीगढ़: स्वास्थ्य निदेशक की दो टूक, लिखित में माफी मांगें एनएचएम कर्मचारी... यूनियन ने किया साफ इनकार

Tue, 09 Nov 2021 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 01:58 PM IST
सार

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके लिए स्वास्थ्य सचिव का जल्दबाजी और अफरातफरी में लिया गया फैसला जिम्मेदार है। उच्च अधिकारी को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए, जिससे कर्मचारी वर्ग का नुकसान हो और आमजन को परेशानी झेलनी पड़े।

विज्ञापन
Chandigarh Health director said that NHM employees would have to apologize in writing 
धरने पर बैठे एनएचएम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की बर्खास्तगी के मामले में सोमवार को यूनियन के पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह की बैठक हुई। स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि कर्मचारियों को लिखित में माफी मांगनी होगी। उसके बाद एक रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग को भेजी जाएगी। उनकी ओर से एक कमेटी गठित की जाएगी, जो कर्मचारियों के भविष्य के बारे में निर्णय लेगी। उधर, यूनियन के पदाधिकारियों ने माफी मांगने से साफ मना कर दिया। उन्होंने धरना जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


12 दिनों से चल रहा एनएचएम कर्मचारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान समस्या समाधान टीम के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य निदेशक के साथ एक बैठक रखी गई। बैठक में कर्मचारियों की ओर से प्रतिनिधि के रूप में कर्नल रणदेव, क्रांति शुक्ला, बबीता रावत और अमित पहुंचे थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि मामले को शांत करने के लिए पहले कर्मचारियों को अपनी गलती माननी होगी। उसके बाद माफीनामा देना होगा। बैठक की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सचिव एक विशेष कमेटी बनाएंगे, जो आगे का निर्णय लेगी। कर्मचारियों ने कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके लिए स्वास्थ्य सचिव का जल्दबाजी और अफरातफरी में लिया गया फैसला जिम्मेदार है। उच्च अधिकारी को ऐसे फैसले नहीं लेने चाहिए, जिससे कर्मचारी वर्ग का नुकसान हो और आमजन को परेशानी झेलनी पड़े। इस मौके पर भूपिंदर सिंह गिल, बिपिन शेर सिंह, धर्मेंद्र सिंह राही, ओम प्रकाश सहित कई लोगों ने कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed