फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh haritage festival full schdule

पढ़ें, चंडीगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल का पूरा शेडयूल

Tue, 09 Sep 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Sep 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
chandigarh haritage festival full schdule

हिंदुस्तानी संगीत के माहिर पद्मविभूषण उस्ताद अब्दुल राशिद खान की लाइव प्रस्तुति देने का मौका सिटी के श्रोताओं को मिलेगा। वे 105 साल के हैं। साथ ही मशहूर रंगमंच निर्देशक गिरीश कर्नाड के नाटक तुगलक का भी मंचन होगा। सिटी के दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कला, संगीत और रंगमंच के रंगों से रंगे छठे चंडीगढ़ आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल में, जिसका आगाज 10 सितंबर को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में होगा। यह फेस्टिवल 14 सितंबर तक चलेगा। इसमें कला, संगीत के शौकीन के अलावा सिटी के बच्चों के लिए भी प्रतियोगिताएं होगी। सोमवार को फेस्टिवल की यह जानकारी चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स की सचिव आईएएस भावना गर्ग, कल्चरल अफेयर्स की डायरेक्टर अमनदीप कौर और टैगोर थियेटर के निदेशक कुलदीप शर्मा ने दी। इस फेस्टिवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


डांस एवं म्यूजिक शो के साथ होगा आगाज
इस फेस्टिवल की शुरुआत 10 सितंबर को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में सेफायर किएशंस डांस कंपनी (इंडिया) और यूएसए की डांस कंपनी रोबर्ट मोसेस की ओर से डांस एवं म्यूजिक शो से होगी। इसे चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन

तारीख.............कार्यक्रम.............स्थान.........................................................समय
10 सितंबर........पेंटिंग कंपीटिशन............आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी सेक्टर-10.............11 बजे
11 सितंबर........पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन.............आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी सेक्टर-10.............11 बजे
11 सितंबर........‘नृत्यरूपा’ कथक डांस शो.............टैगोर थियेटर सेक्टर-18.............6.30 बजे शाम
12 सितंबर........निदेशक गिरीश कारनाड का तुगलक नाटक.............टैगोर थियेटर सेक्टर-18.............6.30 बजे शाम
 इस नाटक को श्री राम सेंटर आफ परफार्मिंग आर्ट्स दिल्ली की ओर से पेश किया जाएगा।
13 सितंबर........पद्मविभूषण उस्ताद अब्दुल राशिद खान.............टैगोर थियेटर सेक्टर-18.............6.30 बजे शाम
13 सितंबर........हेरिटेज वॉक.............चंडीगढ़ म्यूजियम सेक्टर-10 से ली कार्बूजिए तक.............सुबह छह बजे
 13 सितंबर........वसीम बरेलवी का रू-ब-रू सेशन.............यूटी गेस्ट हाउस सेक्टर-6.............सायं चार बजे
14 सितंबर........हेरिटेज वाक.............कालेज आफ आर्किटेक्चर सेक्टर-12 .............शुरू सुबह छह बजे
14 सितंबर........विलासिनी नृत्यम.............टैगोर थियेटर सेक्टर-18.............शाम 6.30 बजे
14 सितंबर........लेखकों से रूबरू.............यूटी गेस्ट हाउस में.............सायं 4 बजे

टैगोर थियेटर में लगेगी फोटोग्राफी एग्जीबिशन  
कालेज आफ आर्किटेक्चर की ओर से टैगोर थियेटर-18 में फोटो एग्जीबिशन लगाई जाएगी। वहीं, पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को कैश प्राइज से नवाजा जाएगा। इसमें पहले स्थान पर 2500 रुपये, दूसरे को 1500 और तीसरे स्थान पर 500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed