फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, GMCH-32, Not allowed to sit exam, due to low attendance

उपस्थिति कम होने से जीएमसीएच 32 के दर्जनों छात्रों के परीक्षा देने पर लगी रोक

Sat, 05 Mar 2022 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, GMCH-32, Not allowed to sit exam, due to low attendance
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लगभग डेढ़ दर्जन छात्रों की उपस्थिति मानक से कम होने के कारण उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। रोल नंबर न दिए जाने पर छात्र अपने अभिभावकों के साथ शुक्रवार को जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

इस संबंध में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मानक के अनुसार उन छात्रों की फिजियोलॉजी में उपस्थिति बहुत कम होने के कारण उनके परीक्षा देने पर रोक लगाई गई है। गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण पहले से ही फिजिकल कक्षाओं पर रोक लगी हुई थी। ऑनलाइन क्लास के जरिए पाठ्यक्रम पूरा करवाया गया है, लेकिन उसमें भी उन छात्रों की उपस्थिति बहुत कम होने से यह स्थिति बनी है। छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में कोई भी निर्णय उनके स्तर पर नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed