फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Factory seals operating without the permission of CPCB

सीपीसीबी की इजाजत बिना रायपुर खुर्द में चल रही थी फैक्टरी, एसडीएम ने किया सील

Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Factory seals operating without the permission of CPCB
चंडीगढ़। शहर में बिना इजाजत चल रही फैक्टरियों, यूनिट व प्लांट के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम ईस्ट ने आदेश जारी कर गांव रायपुर खुर्द में चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीबी) की इजाजत के बिना चल रही एक फैक्टरी को सील कर दिया।
विज्ञापन

शहर में किसी भी प्रकार की यूनिट या फैक्टरी चलाने के लिए पर्यावरण विभाग के साथ चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की सहमति जरूरी होती है, लेकिन कई यूनिट चोरी-चुपके बिना इजाजत चल रही हैं। विभाग ऐसी यूनिटों के खिलाफ अब कार्रवाई कर रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर खुर्द में जिंक इलेक्ट्रोप्लेटिंग नाम से एक यूनिट चल रही थी, जिसके खिलाफ उन्हें शिकायत मिली थी। उन्होंने कार्रवाई के लिए एसडीएम ईस्ट ऑफिस को लिखा था, जिसके बाद इंफोर्समेंट विंग की तरफ से यूनिट को सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अब वह यूनिट के खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करेंगे। कई यूनिट ऐसी हैं, जो बिना सहमति के चलती हैं और बंद होने पर पड़ोसी राज्यों के नजदीकी एरिया में अपना काम शुरू कर लेती हैं। विभाग ने प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही अन्य ऐसी यूनिटों का भी पता करने के लिए सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed