{"_id":"5a51ec4c4f1c1b346f8b5701","slug":"chandigarh-estate-office-immediate-service-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस ने शुरू की तत्काल सर्विस स्कीम, पर करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस ने शुरू की तत्काल सर्विस स्कीम, पर करना होगा ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
real estate
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक डीलिंग के चलते रोजाना हजारों लोग एस्टेट ऑफिस आते हैं, लेकिन अब मामलों के निपटारों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एस्टेट ऑफिस ने तत्काल सर्विस स्कीम की शुरुआत की है। एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों के मुताबिक तत्काल सर्विस स्कीम में शुरुआती दौर में रोजाना पांच केस का निपटारा किया जाएगा। तत्काल सर्विस स्कीम का लाभ उठाकर लोग एस्टेट ऑफिस में अपना काम आसानी से करवा सकेंगे।
इसके साथ ही एस्टेट ऑफिस ने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम भी शुरू कर दिया है। घर बैठे ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर अब लोग एस्टेट ऑफिस में प्रापर्टी ट्रांसफर, सेल डीड, ट्रांसफर डीड, गिफ्ट डीड, लीज डीड और मोर्टगेज परमिशन आदि सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही एनओसी, ट्रांसफर लेटर आदि सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी लोग ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट कर सकते हैं।
तत्काल सर्विस स्कीम के लगेंगे 10 हजार रुपये
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के तर्ज पर एस्टेट ऑफिस ने भी तत्काल सर्विस स्कीम शुरू कर दी है। तत्काल सर्विस का लाभ उठाकर एस्टेट ऑफिस में वर्षों से पेंडिंग पड़े अपने केस का एक दिन में निपटारा करा सकेंगे। तत्काल सर्विस के लिए लोगों को 10 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
साथ ही तत्काल सर्विस का फायदा उठाने के लिए एस्टेट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेनी होगी। एस्टेट ऑफिस ने शहर के सभी संपर्क केंद्रों पर भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा शुरू कर दी है ताकि लोग अपने नजदीकी संपर्क केंद्र पर जाकर एस्टेट ऑफिस की तत्काल सर्विस स्कीम का लाभ उठा सकें।
अप्वाइंटमेंट वाले दिन आवेदक को जमा करानी होगी हार्ड कॉपी
तत्काल सर्विस स्कीम शुरू कर एस्टेट ऑफिस ने लोगों को बड़ी राहत दी है। तत्काल सर्विस के जरिए एस्टेट ऑफिस के पास रोजाना आने वाले आवेदन को 24 घंटे के भीतर सुना जाएगा। पहले ट्रांसफर आदि और मंजूरी के लिए एस्टेट ऑफिस में लोगों को महीनों लग जाते थे। लेकिन अब तय समय सीमा पर लोगों के काम होंगे। साथ ही बाबुओं व अधिकारियों की घूसखोरी भी खत्म होगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि पहले स्थानांतरण/उत्परिवर्तन के लिए एक महीने तक का समय लग जाता था।
एस्टेट ऑफिस ने तत्काल सर्विस स्कीम शुरू कर दी है, सेल डीड पर ट्रांसफर, लीज डीड, मोर्टगेज परमिशन आदि की अनुमति के लिए लोग तत्काल सर्विस का लाभ उठा सकेंगे, इसके अलावा एनओसी, एस्टेट ऑफिस में दी जाने वाली अन्य सेवाओं के लिए लोग ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
- अजित बालाजी जोशी, डीसी कम एस्टेट ऑफिसर, चंडीगढ़